Expert

थायराइड से पीड़ित महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद गिलोय, थायराइड फंक्शन में सुधार के लिए ऐसे करें प्रयोग

Giloy Benefits In Thyroid In Hindi: थायराइड रोगियों के लिए गिलोय एक रामबाण औषधि है, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
थायराइड से पीड़ित महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद गिलोय, थायराइड फंक्शन में सुधार के लिए ऐसे करें प्रयोग

Giloy Benefits In Thyroid In Hindi: आजकल महिलाएं खराब थायराइड फंक्शन के कारण कई तरह की समस्याओं से जूझ रही हैं। यही कारण है कि इन दिनों में थायराइड रोग काफी तेजी से फैल रहा है। जब हमारी थायराइड ग्रंथि अपना काम ठीक से नहीं करती है, तो इसके कारण शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने लगता है। हमारी गर्दन के पास स्थित तितली के जैसी ग्रंथि T3 और T4 नामक दो महत्वपूर्ण हार्मोन्स का उत्पादन करती है। ये दोनों ही हार्मोन स्वस्थ मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत आवश्यक होते हैं और हमारा मेटाबॉलिज्म शरीर के लिए जरूरी अन्य हार्मोन्स के उत्पादन में मदद करता है। जब थायराइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती है, तो वह या तो किसी एक हार्मोन का कम उत्पादन करती है या बहुत ज्यादा। लंबे समय तक जब लगातार ऐसा होता है, तो इससे थायराइड रोग हो जाता है। इस स्थिति में शरीर में हार्मोनल असंतुलन की स्थिति पैदा हो जाती है, जिसके कारण महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, इस दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन, पीसीओएस, डायबिटीज, इनफर्टिलिटी और कई अन्य हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। थायराइड के कारण महिलाओं को काफी असहजता और परेशानी होती है।

अच्छी बात यह है कि अगर थायराइड रोगी डॉक्टर से दिए उपचार के साथ कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं, तो इसकी मदद से आपको जल्द थायराइड फंक्शन में सुधार करने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि थायराइड के लक्षणों को कम और फंक्शन में सुधार करने में गिलोय का बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। बस आपको सही तरीके से और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। इस लेख में हम आपको थायराइड में गिलोय के फायदे और प्रयोग का तरीका बता रहे हैं...

Giloy Benefits In Thyroid In Hindi

थायराइड में गिलोय के फायदे- Giloy Benefits In Thyroid In Hindi

आयुर्वेद के अनुसार, गिलोय जिसे गुडूची भी कहा जाता है, थायराइड रोगियों के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। गिलोय मे इम्यूनिटी रेगुलेटर गुण होते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही, सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इससे थायराइड रोगियों में सूजन कम करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। यह थायराइड रोगियों में ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है। यह थायराइड फंक्शन में सुधार करके शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में थायराइड रोगी डॉक्टर की सलाह पर इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट गिलोय जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है गिलोय, ब्लड शुगर रखता है कंट्रोल

थायराइड में गिलोय का सेवन कैसे करें- How To Use Giloy To Improve Thyroid In Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाने, हार्मोन्स को संतुलित रखने और थायराइड फंक्शन में सुधार के लिए आप कई तरह से गिलोय को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन का सबसे आसान तरीका है एक कप में 2-3 चम्मच गिलोय का रस और समान मात्रा में गुनगुना पानी मिलाकर पीना। इसका सेवन दिन में 2 बार मुख्य भोजन से पहले किया जा सकता है। इस तरह गिलोय का सेवन करने से लिवर संबंधी रोग, यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन में सुधार करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलेगी।

नोट: यह सही है कि बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य और थायराइड रोगियों के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन करने से बचें।

All Image Source: Freepik 

Read Next

एनीमिया रोगियों के लिए फायदेमंद होता है बुरांश का फूल, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए करें सेवन

Disclaimer