
Giloy for Glowing Skin: गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि है। गिलोय का इस्तेमाल कई सालों से बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फीवर, कफ और कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आमतौर पर लोग गिलोय की गोली, गिलोय का जूस और गिलोय के चूर्ण का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गिलोय सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। गिलोय के पत्ते और तनों में खास तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं गिलोय को किस तरह चेहरे पर लगाया जिससे स्किन की सारी प्रॉब्लम दूर हो जाए।
गिलोय का बनाया फेस क्लींजर- Giloy Face Cleanser
चेहरे को साफ करने, मेकअप को रिमूव करने के लिए अक्सर महिलाएं क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं। बाजार में मिलने वाले क्लींजर में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल होता है। जिसकी वजह से त्वचा के खराब होने का भी डर रहता है। अगर आप भी बाजार में मिलने वाले क्लींजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो गिलोय से इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। गिलोय का क्लींजर बनाने के लिए इसके 3 से 4 पत्तों को पीस लें। इसके बाद इसमें 1 आंवले के टुकड़े डालकर ग्राइंड के फॉर्म में निकाल लें। अब एक स्प्रे बोतल लें और इसमें गिलोय और आंवले का जूस डालकर स्टोर करें। इस क्लींजर का इस्तेमाल आप अपने अनुसार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः एक्ने से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 आयुर्वेदिक हर्ब्स, जानें इस्तेमाल का तरीका

फेस स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें गिलोय- Giloy Face Scrub
गिलोय के पत्ते और तनों का इस्तेमाल चेहरे पर स्क्रब की तरह किया जा सकता है। फेस स्क्रब बनाने के लिए 2 से 3 चम्मच गिलोय के पत्ते लें। पत्तों के साथ ही एक छोटा तना भी गिलोय का चाहिए होगा। इसके बाद गिलोय के पत्ते और तने को मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। गिलोय में थोड़ा सा शहद और गुलाब जल मिक्स कर लें। आपका गिलोय का फेस स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो चुका है। अब चेहरे को पानी और फेस वॉश से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद चेहरे पर गिलोय का स्क्रब लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें। चेहरे पर गिलोय का स्क्रब लगाने से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से छुटकारा मिलता है।

चेहरे पर लगाएं गिलोय का फेस पैक- Giloy Face Pack
स्क्रब के बाद चेहरे पर फेस पैक लगाया जाता है, ताकि त्वचा के ओपन पोर्स को बंद किया जा सके। ऐसे में आप चेहरे पर गिलोय का फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 छोटे बाउल में 1 चम्मच गिलोय का पाउडर लें। गिलोय के पाउडर में 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चुटकी हल्दी डालकर मिलाएं। जब सभी चीजें अच्छी तरह से मिल जाएं तो इसमें विटामिन ई कैप्सूल का जेल डालें। चेहरे पर लगाने के लिए आपका गिलोय का फेस पैक तैयार हो चुका है। गिलोय, हल्दी, दूध के इस मिश्रण की एक ईवर लेयर चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं। सप्ताह में 2 से 3 बार गिलोय के फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन पर निखार लाया जा सकता है।
Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version