भारत में घूमने के शौकीन लोग अक्सर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं, पहाड़ों पर बुरांश (Buransh) का पौधा पाया जाता है जिसके फूलों का जूस बेहद स्वादिष्ट होता है। बुरांश पोषक तत्वों का खजाना है, इसकी 2 प्रजातियां लाल और सफेद ज्यादा पाई जाती हैं। बुरांश की सफेद प्रजाती के मुकाबले लाल प्रजाती का प्रयोग ज्यादातर औषधी के रूप में कई तरीकों से किया जाता है। बुरांश में आयरन, जिंक, कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक हैं। बुरांश के फूल के अलावा इसकी लकड़ी और पत्तों का भी औषधी की तरह इस्तेमाल होता है। इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से पहाड़ी फूल बुरांश का एनीमिया रोगियों के लिए फायदा और इस्तेमाल का तरीका जानेंगे।
एनीमिया में बुरांश के फायदे- Benefits of Buransh for Anemia
लाल बुरांश शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया (Anemia) की समस्या में फायदा करता है। लाल बुरांश के फूलों में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर में खून बनाने के लिए जरूरी है। बुरांश के सेवन से हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। महिलाओं में ज्यादातर अनीमिया की शिकायत होती है, ऐसे में महिलाओं के लिए बुरांश का सेवन फायदेमंद होगा। बुरांश के फूल की पंखुड़ियों का स्वाद खट्टा-मीठा होता है, ऐसे में इससे बनने वाले शरबत बेहद स्वादिष्ट लगता है। बुरांश का फूल भारत में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर पाया जाता है, इसके अलावा नेपाल, भूटान और थाईलैंड मं भी यह पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: भारत में हर 10 में से 6 टीनएज लड़कियों को है एनीमिया, कम उम्र में मां बनने वाली लड़कियां सबसे ज्यादा शिकार
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बुरांश का सेवन कैसे करें? How to consume Buransh to increase Hemoglobin
लाल बुरांश के फूलों (buransh flower) से जूस या शर्बत बना सकते हैं, जिसके सेवन से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर हो सकती है। बुरांश के जूस से महिलाओं में अनियमित पीरियड की समस्या भी दूर होती है। बुरांश का जूस सेहत के लिए लाभदायक होता है, इसमें कॉपर, आयरन और जिंक के साथ एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर की कमजोरी (Body Weakness treatment) दूर होती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में खून की कमी (एनीमिया) होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, न करें नजरअंदाज
बुरांश की चटनी- Buransh Chutney
बुरांश के फूलों (Rhododendron) से खट्टी-मीठी चटनी बनाई जाती है, जिसे आप चावल, रोटी या पराठा के साथ खा सकते हैं। इसे खाने से पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है। गर्मी के मौसम में जब बुरांश के पेड़ फूलों से लदे होते हैं तो पहाड़ी लोग इसका काफी प्रयोग खाने में करते हैं। बुरांश के ताजे फूलों से पराठा भी बनाया जाता है।
बुरांश की चाय- Buransh Tea
बुरांश के फूलों से हर्बल चाय भी बनाई जाती है, इसे पीने से शरीर में होने वाली गर्मी और जलन से राहत मिलती है। बुरांश के सूखे फूल आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे, जिसे इस्तेमाल कर के आप चाय बना सकते हैं। इसके अलावा फूलों का पाउडर भी मिलता है, जिसे पानी में मिलाकर आप शर्बत बना सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version