Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत फायदेमंद है त्रिफला, जानें कैसे करें सेवन

Triphala Benefits in High Cholesterol: त्रिफला में मौजूद पॉलीफेनोल्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत फायदेमंद है त्रिफला, जानें कैसे करें सेवन


Triphala Benefits To Reduce High Cholesterol: खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के कारण शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा रहता है। आज के समय में युवाओं में भी हाई कोलेस्ट्रॉल के मामले आम हो गए हैं। बहुत ज्यादा फैटी और ऑयली भोजन का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा रहता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण धमनियों में ब्लॉकेज, हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में त्रिफला के फायदे- Triphala Benefits To Reduce High Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल में हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में डाइट और लाइफस्टाइल का सही ध्यान न रखने से समस्याएं गंभीर हो सकती हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडेय कहते हैं, "हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए त्रिफला का सेवन फायदेमंद होता है। त्रिफला में मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करते हैं।" त्रिफला को आयुर्वेद में बहुत ही शक्तिशाली औषधि माना गया है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से लेकर बवासीर जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदा मिलता है। 

Triphala Benefits To Reduce High Cholesterol

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

त्रिफला तीन चीजों आंवला, बहेड़ा या बिभीतकी और हरड़ या हरीतकी को मिलाकर बनाया जाता है। आंवला फाइबर, विटामिन सी और एमिनो एसिड समेत कई मिनरल्स का भंडार माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिलती है। हरड़ में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें त्रिफला का सेवन?- How To Eat Triphala in High Cholesterol in Hindi

शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए सुबह और शाम गर्म पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए। रोजाना सुबह के समय इसका सेवन करने से न सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदा मिलता है, बल्कि शरीर की कई अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने में भी मदद मिलती है। त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से कब्ज, अपच, पेट में गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियों में भी फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी फायदा मिलता है। किसी भी समस्या में त्रिफला का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं इन सब्जियों का जूस, मिलेगा फायदा

जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

सर्दियों में पैरों के तलवों पर लगाएं ये 5 तेल, दूर होती हैं कई समस्याएं

Disclaimer