Doctor Verified

Cortisol Hormone: शरीर के ल‍िए क्‍यों जरूरी होता है कोर्टिसोल हार्मोन? डॉक्‍टर से जानें

Cortisol Hormone: कोर्टिसोल हार्मोन का स्‍तर सही रहने से शरीर स्‍वस्‍थ रहता है। लेक‍िन इसका संतुलन बि‍गड़ने से कई तरह की बीमार‍ियां हो सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Cortisol Hormone: शरीर के ल‍िए क्‍यों जरूरी होता है कोर्टिसोल हार्मोन? डॉक्‍टर से जानें

Cortisol Hormone in Hindi: कोर्टिसोल हार्मोन इंसान के शरीर में पाए जाने वाला एक हार्मोन है। यह एक प्रकार का स्टेरॉयड हार्मोन है। कोर्टिसोल हार्मोन को कोर्टिसोल एड्रेनल कॉर्टेक्स बनाता है और यह किडनी के ऊपरी भाग में मौजूद होता है। शरीर के कई कार्यों में कोर्टि‍सोल अहम भूम‍िका न‍िभाता है। जैसे- तनाव कम करना, मेटाबॉल‍िज्‍म को कंट्रोल करना, इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाना आद‍ि। इसके अलावा, कोर्टिसोल शरीर के ग्लूकोज स्‍तर को भी कंट्रोल करता है। स्‍ट्रेस प्रबंधन में भी कोर्टि‍सोल हार्मोन की मुख्‍य भूम‍िका होती है। इस लेख में जानेंगे शरीर के ल‍िए कोर्टि‍सोल हार्मोन की जरूरत के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

cortisole hormone in hindi

शरीर के ल‍िए क्‍यों जरूरी है कोर्ट‍िसोल हार्मोन?- Cortisol Hormone Importance 

  • कोर्ट‍िसोल हार्मोन की मदद से शरीर की बॉडी क्‍लॉक ठीक से काम करती है। इस हार्मोन की मदद से आप सुबह उठ पाते हैं और रात को आराम से सो पाते हैं। 
  • मूड और इमोशन्‍स को कंट्रोल करने के ल‍िए कोर्ट‍िसोल हार्मोन की मुख्‍य भूम‍िका होती है। 
  • ट‍िशू र‍िपेयर‍िंंग, बोन ग्रोथ, मसल्‍स मास बनाने आद‍ि फ‍िजि‍कल डेवलपमेंट के ल‍िए भी कोर्टि‍सोल हार्मोन जरूरी है।   
  • इम्‍यून‍ स‍िस्‍टम और मेटाबॉल‍िज्‍म को मजबूत बनाने के ल‍िए भी कोर्ट‍िसोल हार्मोन की जरूरत होती है।   
  • स्‍ट्रेस को कंट्रोल करने और स्‍ट्रेस की स्‍थ‍ित‍ि में बॉडी के र‍िएक्‍शन को कंट्रोल करने के ल‍िए कोर्टि‍सोल हार्मोन काम करता है। 

इसे भी पढ़ें- शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्‍तर बढ़ने पर नजर आते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज 

कोर्टिसोल हार्मोन का कम या ज्‍यादा होना सही नहीं है 

शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए कोर्ट‍िसोल हार्मोन का सही स्‍तर पर बने रहना जरूरी है। अगर शरीर में जरूरत से ज्‍यादा कोर्टि‍सोल हार्मोन है, तो वजन बढ़ने लगता है। खासकर पेट और चेहरे के आसपास के ह‍िस्‍से में फैट की मात्रा ज्‍यादा नजर आती है। वहीं इस हार्मोन के ज्‍यादा होने के कारण मुंहासों की समस्‍या शुरू हो जाती है। कोर्ट‍िसोल हार्मोन के बढ़ने के कारण चेहरे पर अनचाहे बाल और मह‍िलाओं में पीर‍ियड्स अन‍ियम‍ित होने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर शरीर में पर्याप्‍त कोर्ट‍िसोल मौजूद नहीं होगा, तो वजन घटने लगेगा। कोर्ट‍िसोल हार्मोन के घटने के कारण लगातार थकान होती है और मांसपेश‍ियों में कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर आपको लग रहा है क‍ि शरीर में पर्याप्‍त कोर्टि‍सोल नहीं है, तो डॉक्‍टर की सलाह पर ब्‍लड टेस्‍ट करवाकर इसका पता लगाया जा सकता है।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।            

Read Next

थायराइड की वजह से कौन से अंग प्रभावित होते हैं? जानें डॉक्टर से

Disclaimer