How Does 3D Affect Your Eyes: क्या कभी आपने 3D या 4DX में फिल्म देखी है? अगर आपने 3डी फिल्में देखी हैं, तो आप समझ ही सकते हैं कि यह अनुभव कितना रोमांचक होता है। 3डी फिल्में, दर्शकों को गहराई का अनुभव करवाती हैं। इससे लोगों को ऐसा एहसास होता है जैसे कि वे खुद फिल्म नहीं देख रहे हैं, बल्कि फिल्म के अंदर ही मौजूद हैं। इसे अनुभव करने के लिए लोग महंगा टिकट लेकर सिनेमाघर में 3D फिल्म देखने जाते हैं। मैं भी फिल्म देखने की शौकीन हूं और हर साल कई बार थिएटर में जाकर फिल्म देखने का आनंद उठाती हूं। लेकिन जब भी मैं 3डी फिल्म देखने जाती हूं, मेरा सिर दर्द होने लगता है। कई बार मैंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब समस्या ज्यादा बढ़ने लगी, तो मैंने अपने डॉक्टर से सलाह लेना सही समझा। क्या आपको भी 3डी फिल्में देखकर आंखों में दर्द या चक्कर का एहसास होता है? अगर हां, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, इसका कारण और साथ ही आपको बताएंगे फिल्म देखकर ऐसे लक्षण महसूस होने पर क्या करना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने दुर्गा सहाय नर्सिंग होम, यूपी बिजनौर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत माथुर से बात की।
3D-4DX में फिल्म देखने से क्यों होने लगता है आंखों में दर्द?- How Does 3D Affect Eyes
3D-4DX में फिल्म देखने से आंखों में दर्द या असुविधा कई कारणों से हो सकते हैं-
3D और 4DX फिल्में देखने के दौरान आंखों को कई जगहों पर एक साथ फोकस करना पड़ता है, जिससे आंखों पर अधिक दबाव पड़ता है। लंबे समय तक इस प्रकार की फिल्में देखने से आंखों में तनाव पैदा होने लगता है। 3D फिल्मों में, दर्शकों की आंखों को दो अलग-अलग छवियों को मिलाकर एक 3डी इमेज बनाने की जरूरत होती है। इससे कभी-कभी आंखों के फोकस में समस्या होती है, जिससे असुविधा हो सकती है। 3D फिल्में देखने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक के कारण स्क्रीन का कंट्रास्ट बदल जाता है। इससे आंखों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जिससे वे थक सकती हैं। 3D फिल्में देखने के लिए पहने जाने वाले विशेष चश्मे कभी-कभी असुविधाजनक हो सकते हैं, खासकर अगर वे सही आकार के न हों या सही तरीके से फिट न हों। यह भी आंखों के दर्द का कारण बन सकता है। 4DX फिल्में देखने के दौरान दर्शकों को कई रोचक अनुभव होते हैं, जैसे कि सीट का हिलना, पानी की बौछारें और हवा के झोंके। ये प्रभाव आंखों को प्रभावित कर सकते हैं और कभी-कभी असुविधा का कारण बन सकते हैं। लंबे समय तक 3D और 4DX फिल्में देखने से आंखें थक सकती हैं, जिससे दर्द हो सकता है। लगातार स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करने से आंखों को आराम नहीं मिल पाता।
इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद आंखों की सेहत का ख्याल कैसे रखें?
3D फिल्में देखने के बाद आंखों को कैसे रिलैक्स करें?- How to Relax Eyes After Watching 3D Films
3डी फिल्में देखने के बाद आंखों को रिलैक्स करने के लिए आप कुछ आसान उपायों की मदद ले सकते हैं-
- हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। यह आंखों को आराम देने में मदद करता है और तनाव को कम करता है।
- आंखों को नियमित रूप से झपकाने से वे हाइड्रेटेड रहती हैं और ड्राईनेस कम होता है। यह आंखों के थकावट को कम करने में मदद करता है।
- अपनी आंखों को बंद करें और गहरी सांस लें। अपनी आंखों को आरामदायक और शांत स्थिति में रखें।
- अपनी आंखों के चारों ओर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आंखों की थकावट कम होती है।
- उंगलियों की मदद से आंखों के ऊपर और नीचे के हिस्से को हल्के से दबाएं।
- एक साफ कपड़ा ठंडे पानी में भिगोकर आंखों पर रखें और 10 मिनट तक आराम करें।
- फिल्म देखने के बाद कुछ समय के लिए कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य डिजिटल स्क्रीन से दूर रहें।
- आंखों को पूरा आराम देने के लिए पर्याप्त नींद लें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: wixstatic.com, cloudfront.net
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version