Aaj Ka Health Rashifal: 30 July 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में              
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 30 July 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष

शारीरिक गतिविधियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। इसलिए आज आपको खेलकूद, जिम या किसी अन्य गतिविधि में भाग लेना चाहिए, जो आपको एक्टिव रखे। 

वृषभ

आज आप कुछ हद तक दबाव में हो सकते हैं। ज्यादा काम करने के बजाय आराम करने पर ज्यादा ध्यान दें। आज के दिन आपको अपने मूड को स्थिर करने में मदद करने के लिए संतुलित आहार खाना है। 

मिथुन

आज आपकी मानसिक दशा अच्छी रह सकती है। अगर आपका मन उदास होता है या किसी गलत काम की ओर केंद्रित होता है तो ऐसे में मन को झकझोरने वाली गतिविधियों में भाग लें। 

कर्क

आज आपको भावनात्मक रूप से पोषित होने की आवश्यकता है। आज के दिन आपको खुद को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तियों के साथ रहना है। 

सिंह

आज आपको अपनी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आप स्विमिंग, साइकिल या रनिंग जैसी कार्डियो एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं। 

कन्या 

आज के दिन आपको अपने पाचन तंत्र का खासतौर पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहें जिन्हें पचाना आपके शरीर के लिए मुश्किल हो। 

तुला

आज के दिन आपको अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए मन को संतुलित रखना है। आपको उन कार्यों पर ज्यादा जोर लगाना है, जिनसे आपको वाकई खुशी मिलती है। 

वृश्चिक

आज के दिन आपको अपने प्रजनन स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए। जरूरत पड़ने पर अपनी नियमित जांच के बारे में सोचें। योग और व्यायाम से यह समस्या कम हो सकेगी। 

धनु

आज अपनी पीठ के निचले हिस्से पर ध्यान दें। इसके लिए आपको ज्यादा वजन उठाने से बचना है साथ ही कोर को मज़बूत बनाने वाले व्यायाम भी करने हैं। 

मकर 

इस समय आपकी हड्डियों को काम करने की ज़रूरत है। विटामिन डी और कैल्शियम के सेवन करना काफी जरूरी है। बहुत ज़्यादा कॉफ़ी पीने से बचें 

कुंभ

आज के दिन अपने रक्त संचार को बढ़ाने पर ध्यान दें। इसके लिए आपको स्विमिंग करने के साथ ही ब्रिस्क वॉकिंग करने पर भी जोर देना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा। 

मीन

आज आपको एक्सरसाइज करने के अलावा खुद को संक्रमण से बचाने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए अपने पैरों को सूखा और साफ़ रखें। 

 

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

घुटनों के लिगामेंट में इंजरी हो गई है, तो जानें कैसे किया जाता है इसका इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version