Doctor Verified

बरसात के दिनों में आंखों का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये उपाय, नहीं होगी परेशानी

बारिशों के दिनों में सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। इन दिनों आंखों का इंफेक्शन होने की संभावना बेहद अधिक होती है। आगे जानते हैं इसके कारण और बचाव के उपाय
  • SHARE
  • FOLLOW
बरसात के दिनों में आंखों का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये उपाय, नहीं होगी परेशानी


मॉनसून में कई दिनों तक लगातार बारिश होती है। बारिशों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। मानसून आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन, इस मौसम में बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन होने का खतरा सबसे अधिक होता है। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टर और एक्सपर्ट आपको साफ-सफाई पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। इस दौरान लापरवाही बरतना आपको बीमार कर सकता है। हमारी आंखे बेहद ही सेंसिटिव होती हैं, जिनको विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। इस वजह से मॉनसून में आंखों का ख्याल (Eye care tips for monsoon) रखना बेहद जरूरी होता है। 

बरसात के मौसम आंखों से जुड़ी परेशानियां होने का जोखिम अधिक रहता है। इस दौरान, कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis), स्टाई (Styes पलकों पर फुंसी जैसा घाव) और कॉर्नियल अल्सर (Corneal Ulcer) होने की संभावना सबसे अधिक होती है। आई केयर सेंटर के वरिष्ट नेत्र सर्जन डॉक्टर संजीव गुप्ता के अनुसार आंखों का संक्रमण होने पर आपकी आंखे लाल हो जाती हैं। साथ ही, आंखों से चिपचिपा पदार्थ निकलनने लगता है। इसके आलावा, आंखों में तेज दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप सावधानी बरतने से आंखों के संक्रमण (Eye Infection) से बच सकते हैं।

बरसात के दिनों में आंखों का किस तरह रखें ख्याल - Tips To Prevent Eye Health During Rainy Season In Hindi 

धूल से आंखों को बचाएं 

बारिशों के दिनों में आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में आप धूल के कणों को आंखों में जाने न दें। धूल और प्रदूषण के मिलने से आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए आप बाहर जाते समय चश्में का इस्तेमाल करें। 

tips to prevent eye problems during rainy season

साफ-सफाई पर ध्यान न देना

बाहर से आने के बाद सही तरह से हाथ न धोने के कारण आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। बारिश के दिनों में पनपने वाले बैक्टीरिया आपके हाथों के जरिए आपको इंफेक्टेड कर सकते हैं। यह बैक्टीरिया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकते हैं। 

दूसरे की चीजों का इस्तेमाल न करें 

आंखों के इंफेक्शन से बचने के लिए दूसरे की चीजों जैसे तौलिए, साबुन, रूमाल और चश्मे का उपयोग न करें। इससे दूसरे के बैक्टीरिया आपकी आंखों तक ट्रांसफर हो सकते हैं। इससे एक व्यक्ति से पूरे परिवार के लोगों को इंफेक्शन हो सकता है। 

कम्प्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन से दूरी बनाएं 

आंखों पर पड़ने वाले दबाव को दूर करने के लिए आप कम्प्यूटर और मोबाइल देखने के समय को कम करें। दरअसल, जब आप घंटों मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर देखते हैं, तो इससे आंखों की नसों पर दबाव बनता है और आंखों में थकान होने लगती है। ऐसे में थकान की वजह से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। 

पर्याप्त नींद लेना जरूरी 

आंखों के इंफेक्शन से बचने के लिए आपका पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। इससे आंखों की थकावट और सूजन दूर होती है। लगातार काम करने के चलते आंखों में थकान हो सकती है, ऐसे में उनको आराम देना आवश्यक होता है। 

इसे भी पढ़ें: आंखों में दर्द होने पर करें ये 4 योगासन, सूजन और दर्द से मिलेगा आराम

इसके अलावा, आंखोंं के इंफेक्शन से बचने के लिए आप मॉनसून के दिनों में आंखों पर लगाए जाने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट जैसे आई लाइनर और काजल का उपयोग सावधानी से करें। यदि, आपकी आंखों पर इंफेक्शन होता है, तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

बरसात के मौसम में ओरल हाइजीन मेंटेन रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version