Expert

इन हार्मोन्स के कारण हो सकती है प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी, जानें इसे ठीक करने का तरीका

Balance these Hormones to Conceive Naturally: हार्मोनल असंतुलन के कारण न सिर्फ आपको लो फर्टिलिटी रेट देखा जाता है, बल्कि यह प्रेग्नेंसी कंसीव करने में भी बाधा बन सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
इन हार्मोन्स के कारण हो सकती है प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी, जानें इसे ठीक करने का तरीका


Balance these Hormones to Conceive Naturally: आजकल लाइफस्टाइल, खानपान और प्रदूषण समेत कई कारणों से लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। इनफर्टिलिटी से जूझ रहे कपल्स को प्रेग्नेंसी कंसीव में बहुत परेशानी आती है। शादी के बाद कपल्स घर में एक किलकारी के गूंजने के लिए कई सालों तक इंतजार करते हैं। कुछ मामलों में प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए लोगों को मेडिकल ट्रीटमेंट का भी सहारा लेना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के पीछे आपके शरीर के हार्मोन्स जिम्मेदार हैं।

हार्मोनल असंतुलन के कारण न सिर्फ  आपको लो फर्टिलिटी रेट देखा जाता है, बल्कि यह प्रेग्नेंसी कंसीव करने में भी बाधा बन सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम बताने जा रहे हैं किन हार्मोन्स के कारण आपको फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या हो सकती है और आपको इससे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए। इस विषय पर डाइटिशियन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

इन हार्मोन्स के कारण हो सकती है प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी- Balance these Hormones to Conceive Naturally

इसे भी पढ़ेंः नॉर्मल डिलीवरी में कितने टांके आते हैं? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में

What-diseases-can-women-suffer-from-due-to-hormonal-imbalance-inside2

1. एस्ट्रोजन

गट और हार्मोन हेल्थ कोच का कहना है कि एस्ट्रोजन हार्मोन, महिलाओं में प्रजनन और यौन विकास के लिए जरूरी होता है। एस्ट्रोजन का निर्माण हर महीने महिलाओं के अंडाशय में कोलेस्ट्रॉल से होता है। खानपान और जीवनशैली के कारण एस्ट्रोजन हार्मोन का असंतुलन देखा जाता है। एस्ट्रोजन हार्मोन को संतुलित करने के लिए डाइट में विटामिन बी6 युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके लिए डाइट में पालक, ब्रोकली और शकरकंदी का सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?

2. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन

महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का कार्य मांसपेशियों के विकास और शरीर के विभिन्न हिस्सों में फैट को वितरित करना है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के असंतुलन के कारण इंसुलिन रेसिडेंट्स की समस्या होती है, जिसकी वजह से महिलाओं की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। यही कारण है टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के असंतुलन से जूझ रही महिलाओं को प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी आती है। इस हार्मोन को संतुलित करने के लिए रोजाना पुदीने की चाय पिएं।

3. प्रोजेस्टेरोन

प्रोजेस्टेरोन एक ऐसा हार्मोन है, जो अंडाशय और एड्रेनल ग्रंथियों से स्रावित होता है। प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का असंतन होने के कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में परेशानी होती है। प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को संतुलित करने के लिए शाम के समय चेस्टबेरी चाय का सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः इन हार्मोन के असंतुलन से भी हो सकता है तनाव, एक्सपर्ट से जानें इसे मैनेज करने के तरीके

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

4. थायराइड हार्मोन

थायराइड हार्मोनमहिलाओं के मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने और पीरियड सर्कल को रेगुलर करने में मदद करता है। थायराइड हार्मोन को संतुलित करने के लिए रोजाना ब्राजील नट्स का सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः सफेद दाग की समस्या (विटिलिगो) से जूझ रहे हैं एक्टर विजय वर्मा, जानें इस बीमारी का इलाज संभव है या नहीं?

5. मेलाटोनिन

मेलाटोनिन एक हार्मोन है जो दिमाग में पीनियल ग्रंथि में स्वाभाविक रूप से पाया जाता है। जब हमारे आसपास रोशनी कम होती है, तब पीनियल ग्रंथि प्राकृतिक मेलाटोनिन स्रावित करती है, जिससे आपको नींद आ सकती है। नींद से जुड़ी समस्याओं के कारण भी प्रेग्नेंसी कंसीव करने में परेशानी आती है। मेलाटोनिन को संतुलित करने के लिए रात को सोने पहले एक छोटी कटोरी पानी में भिगोए हुए मुनक्के का सेवन करें।

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं में क्या नहीं खाना चाहिए?- What should not be eaten in fertility related problems?

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मनप्रीत कालरा ने इनफर्टिलिटी और फर्टिलिटी से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करने वाले लोगों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी है।

1. प्रोसेस्ड वेजिटेबल ऑयल
2. बेकरी आइटम
3. सलाद ड्रेसिंग
4. कार्बोनेटेड ड्रिंक
5. आर्टिफिशिल स्वीटनर
6. जैम
7. ब्रेकफास्ट सीरियल्स
8. टमाटर केचप
9. फ्रोजन फूड्स
10. कैफीन

इसे भी पढ़ेंः फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है स्पोर्ट्स, पसंदीदा खेल के लिए हर रोज जरूर निकालें 30 मिनट का समय

 

 

निष्कर्ष

जीवन शैली, खान पान और रोजमर्रा की आदतों के कारण फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है, लेकिन इस पर वक्त रहते ध्यान देना जरूरी है। आपका रोजाना का एक छोटा सा स्टेप फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानी से राहत दिला सकता है और आपकी प्रेग्नेंसी के चांस को बढ़ा सकता है।

Read Next

इन महिलाओं में ज्यादा रहता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जरूर बरतें सावधानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version