आजकल खराब लाइफस्टाइल और बिगड़ी हुई डाइट की वजह से व्यक्ति को कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियां भी घेर सकती हैं। आमतौर पर कैंसर पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकता है। मगर आज हम महिलाओं में पाए जाने वाले बहुत ही आम ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बात कर रहे हैं। बता दें कि अगर कैंसर का समय रहते पता लगा लिया जाता है, तो इसे सही ट्रीटमेंट की मदद से ठीक किया जा सकता है। इस स्थिति में ये हमारी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है, लेकिन जानलेवा रूप नहीं लेता है। ऐसे में अगर ब्रैस्ट कैंसर की बात करें, तो महिलाएं अपने शरीर पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देकर इस समस्या का पता लगा सकती हैं। आज हम आपको उन स्थितियों के बारे में बताएंगे, जिससे पता लग सकता है कि कौन-सी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। इस बारे में दिल्ली के एम्स अस्पताल की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट शेयर कर बताया है। आइए इस गंभीर मामले पर विस्तार से बात करते हैं।
WHO के मुताबिक किन महिलाओं को ज्यादा खतरा है?
डब्ल्यूएचओ की मानें, तो महिलाओं में कैंसर होने के पीछे कई कारक हो सकते हैं। जैसे कि उम्र, मोटापा, अल्कोहल का सेवन, जेनेटिक समस्या, रेडिएशन से संपर्क, प्रजनन हिस्ट्री जैसे कि किस उम्र में पीरियड्स शुरू हुए और किस उम्र में पहला बच्चा हुआ, पोस्ट मेनोपॉज हार्मोन थेरेपी आदि। इन सभी कारकों की वजह से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की समस्या हो सकती है।
न्यूरोलॉजिस्ट से जानें कौन-सी महिलाओं को होता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
फैमिली में रही हो ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री
अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर रहा हो, तो इस बातके चांस बढ़ जाते हैं कि आपको भी कैंसर हो सकता है। यह बीमारी जेनेटिक भी हो सकती है। हालांकि, इस स्थिति में कैंसर जरूर होगा, यह कहा नहीं जा सकता है। फैमिली में ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री होने के कारण आपको यह बीमारी होने का खतरा सामान्य महिलाओं से कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्या शराब पीने से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है? जानें एक्सपर्ट से
जेनेटिक म्यूटेशन के कारण बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
कई महिलाओं में जेनेटिक म्यूटेशन के कारण ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको बीआरसीए (BRCA) 1 और 2 जीन में म्यूटेशन है, तो महिलाओं को यह बीमारी अपनी चपेट में जल्दी ले सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या स्तन टिश्यू काटकर निकालने (Mastectomy) के बाद भी ब्रेस्ट कैंसर दोबारा हो सकता है? जानें डॉक्टर से
चेस्ट इररेडिएशन के कारण हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर
कई लोग ऐसा मानते हैं कि सीटी स्कैन जैसी मशीनों से निकलने वाली रेडिएशंस के कारण ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है। यह सच बात है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ब्लड कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान चेस्ट रेडिएशन किया जाता है। इस प्रोसेस की वजह से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
View this post on Instagram
इन स्थितियों का सामना कर रही महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा सामान्य से ज्यादा होता है। ऐसे में आपको जांच करवाते रहना चाहिए। इसके साथ ही, डॉक्टर की सलाह लेकर आप पहले से ही अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में अच्छे सुधार कर सकती हैं। इससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।