Can Dengue Affect Fertility : दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों एक बार फिर मौसम बदल रहा है। कभी बारिश, कभी धूप और नमी के कारण संक्रमित बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। कभी बारिश और धूप के कारण इन दिनों पूरे उत्तर भारत में डेंगू के मामलों में तेजी से इजाफा देखा जाता है। डेंगू के मामले महिलाओं और पुरुष दोनों में देखे जा रहे हैं। जब बात डेंगू की आती है, तो बात सिर्फ प्लेटलेट्स की होती है। कम प्लेटलेट्स यानी की डेंगू के मरीज की स्थिति खराब और इम्यूनिटी कमजोर।
लेकिन आपको ये बात जानकारी होगी कि डेंगू सिर्फ प्लेटलेट्स और इम्यूनिटी को प्रभावित नहीं करता है, बल्कि ये प्रजनन क्षमता पर भी अपना असर दिखाता है। इस लेख में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर की फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. आकृति गुप्ता (Dr Akriti Gupta, Fertility Specialist, Birla Fertility & IVF, Gorakhpur) से जानेंगे डेंगू का प्रजनन स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी करते हैं मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल? जानें इसे साफ और सुरक्षित करने के टिप्स
क्या डेंगू से प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है - Can Dengue Affect Fertility
डॉ. आकृति गुप्ता के अनुसार, डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो मच्छरों (Aedes aegypti) के जरिए फैलता है। यह मुख्य रूप से बुखार, प्लेटलेट्स की कमी और अंगों की सूजन के रूप में जाना जाता है। इसमें हल्के से तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और प्लेटलेट्स की संख्या में गिरावट जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। गंभीर मामलों में यह अचानक रक्तस्राव जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। जहां तक फर्टिलिटी की बात है, मौजूदा डेटा के अनुसार डेंगू वायरस पुरुषों की प्रजनन क्षमता को अस्थायी रूप से प्रभावित करता है।
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
टॉप स्टोरीज़
क्या डेंगू से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है?- Does dengue affect male fertility?
फर्टिलिटी एक्सपर्ट का कहना है कि डेंगू के बुखार और शरीर में सूजन की स्थिति से कुछ समय के लिए शुक्राणुओं की गुणवत्ता (motility और count) प्रभावित हो सकती है। दरअसल, डेंगू के दौरान पुरुषों के टेस्टिकुलर टिश्यू में सूजन आ जाती है। जिससे शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता कम हो सकती है। डेंगू में संक्रमण के कारण पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बदलता है। इससे फर्टिलिटी कुछ समय के लिए प्रभावित होती है। हालांकि ये प्रभाव कुछ समय के लिए ही होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः हार्मोन असंतुलन की वजह बन सकता है वाटरप्रूफ मेकअप? एक्सपर्ट से जानें
डेंगू का महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर असर - Effect of dengue on women's fertility
डॉ. आकृति गुप्ता की मानें, तो जब कोई महिला डेंगू से प्रभावित होती है, तो उनके ओवुलेशन और पीरियड साइकिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है। डेंगू के कारण महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। डेंगू में संक्रमण के दौरान शरीर की कमजोरी और प्लेटलेट्स की कमी के कारण प्रजनन क्षमता कुछ समय के लिए कम हो सकती है। लेकिन ये प्रभाव पूरी तरह से सीमित समय के लिए होते हैं। यदि कोई महिला पहले से ही गर्भवती हो और उसे डेंगू हो जाए, तो यह मां और भ्रूण दोनों के लिए खतरा का संकेत है। गर्भावस्था के दौरान डेंगू होने पर प्रीमैच्योर डिलीवरी, भ्रूण की वृद्धि में रुकावट और कभी-कभी गर्भपात जैसी समस्या भी देखी जाती है।
इसे भी पढ़ेंः कंसीव करने में आ रही है परेशानी, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव
निष्कर्ष
डॉक्टर के साथ बातचीत के आधार पर ये कहा जा सकता है कि डेंगू से महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी पर अस्थायी प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से संक्रमण की गंभीरता और बुखार की अवधि के दौरान। अगर आपको डेंगू हुआ है और आप पेरेंट्स बनने के बारे में सोच रहे हैं, तो एक बार फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें।
FAQ
डेंगू से शरीर का कौन सा अंग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है?
डेंगू का बुखार होने पर व्यक्ति के सभी अंग प्रभावित होते हैं। लेकिन ये प्रमुख रूप से लिवर पर अपना दवाब डालता है। दरअसल, डेंगू बुखार में ब्लड सिस्टम और प्लेटलेट्स के इंफेक्टेड होता है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। जब इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और लिवर संबंधी बीमारियों का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है।डेंगू में कौन सा टेस्ट करवाना चाहिए?
किसी भी व्यक्ति के डेंगू से प्रभावित होने पर S1 Antigen Test, IgM और IgG Antibody Test करवाने की सलाह दी जाती है। ये मुख्य रूप से ब्लड टेस्ट होते हैं। ये टेस्ट डेंगू की गंभीरता और संक्रमित व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या की जानकारी देते हैं।डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या कितनी होनी चाहिए?
डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या की जानकारी होना हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। एक सामान्य व्यक्ति की प्लेटलेट्स 1,50,000 से 4,50,000 प्रति माइक्रोलिटर होती है। डेंगू में 1,00,000 प्रति माइक्रोलिटर प्लेटलेट्स होना अनिवार्य है।