Oats or Dalia Which is Better in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी होता है। अधिकतर लोग नाश्ते में मिल्क शेक, पोहा, अंडा या फिर फ्रूट्स लेना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग ब्रेकफास्ट में दलिया या ओट्स के विकल्प भी चुनते हैं। ओट्स और दलिया पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन दोनों को ही सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। ओट्स और दलिया में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। जो लोग नाश्ते में ओट्स या दलिया खाते हैं, अकसर उनमें मन में सवाल रहता है कि ओट्स और दलिया में क्या अंतर है? या फिर ब्रेकफास्ट में ओट्स और दलिया में से क्या खाना अधिक फायदेमंद होता है? तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से ओट्स और दलिया में अंतर जानते हैं। साथ ही ओट्स खाने और दलिया खाने के फायदों और पोषक तत्वों के बारे में भी जानेंगे।
ओट्स में पोषक तत्व
ओट्स को एवेना सैटिवा के रूप में भी जाना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ओट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ब्लड शुगर और डिप्रेशन से भी बचाता है। अगर बात करें पोषक तत्वों कि तो इसमें फैट, कैलोरी, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइट्रेट पाया जाता है। इसके अलावा ओट्स में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक भी पाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- इस तरीके से करें दलिया और चने का सेवन, बढ़ने लगेगा वजन
ओट्स के फायदे
- ओट्स खाने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो ओट्स खाना फायदेमंद होता है।
- ओट्स का उपयोग स्किन केयर के लिए भी किया जा सकता है। ओट्स स्क्रबर का काम करता है।
- ओट्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है।
- कब्ज, डिप्रेशन आदि की समस्याओं को भी ओट्स ठीक कर सकता है।
दलिया में पोषक तत्व
ओट्स की तरह ही दलिया में भी पोषक तत्वों की मात्रा अधिक पाई जाती है। दलिया भी प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। दलिया गेहूं को टोड़कर बनाया जाता है। यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। वजन घटाने में मदद करता है। दलिया में थियामिन, जिंक, सेलेनियम, नियासिन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट, सोडियम, पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज भी पाए जाते हैं।
दलिया के फायदे
- दलिया खाने से कब्ज को ठीक किया जा सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है।
- दलिया को नाश्ता, लंच या डिनर किसी भी समय खाया जा सकता है।
- दलिया खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन अगर इसे ड्राई फ्रूट्स, दूध आदि मिलाकर खाते हैं तो इससे वजन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- दुबले-पतले लोग इन 4 तरीकों से खाएं दलिया, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन
ओट्स और दलिया में अंतर- Which is Better Dalia or Oats in Hindi
वैसे तो ओट्स और दलिया दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इन दोनों को खाने से कब्ज ठीक होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। लेकिन ओट्स और दलिया के पोषक तत्वों की वैल्यू में अंतर पाया जाता है। जहां ओट्स में 10.8 ग्राम फैट होता है, वहीं दलिया में 3.9 ग्राम फैट पाया जाता है। इसके अलावा ओट्स में 26.4 ग्राम प्रोटीन, 16.5 ग्राम फाइबर, 103 ग्राम कार्ब्स, 260 कैलोरी और कैल्शियम पाया जाता है। वहीं दलिया में 3.9 ग्राम फैट, 8.7 ग्राम प्रोटीन, 5.5 ग्राम फाइबर और 607 कैलोरी पाई जाती है। अगर पोषक तत्वों की बात करें, तो ओट्स में अधिक पाए जाते हैं। इसलिए ओट्स को दलिया से अधिक फायदेमंद कहा जा सकता है। लेकिन दलिया के फायदे भी अनगिनत होते हैं। इसलिए आप अपनी जरूरत और स्वाद के अनुसार ओट्स या दलिया में से कोई बेहतर नाश्ते का विकल्प चुन सकते हैं।