
बाल झड़ने और टूटने की समस्या आजकल युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली को इसके पीछे का एक बड़ा कारण माना जाता है। कई बार हेयर केयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल भी बालों की समस्या का कारण बन सकता है। अगर आपको भी बालों से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है तो यह लेख आप ही के लिए है। इस लेख में आज हम आपको बालों को सिल्की और हेल्दी बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे। चलिए हेयर केयर और स्किन केयर एक्सपर्ट रुचिता घाघ से जानते हैं बालों को सिल्की बनाने के हेयर मास्क के बारे में।
कैसे बनाएं हेयर मास्क?
- इस हेयर मास्क को बनाना काफी आसान है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले 3 से 4 आंवले लेने हैं और इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में डालना है।
- अब इसमें 3 से 4 चम्मच नारियल का तेल और थोड़ा सा पानी मिलाएं, जिससे यह मिक्सर में घुल सके।
- इसके बाद आपको आपको मिक्सर में इसे ग्राइंड करना है और पेस्ट को एक कटोरी में निकालकर रखें।
- अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और इस पेस्ट को अच्छे से मिला लें।
- अब इसे एक बोतल में डालकर रख दें।
View this post on Instagram
कैसे लगाएं हेयर मास्क?
- इस मास्क या फिर टोनर को लगाने के लिए आपको बोतल से निकालकर सिर में लगाना है।
- सबसे पहले इसकी कुछ बूंदों को स्कैल्प डालें। इसके बाद आपको स्कैल्प पर अच्छे से इसकी मसाज करनी है।
- इस मास्क को धीरे-धीरे बालों में फैलाएं और स्कैल्प की मसाज करें।
- कम से कम 3 से 5 मिनट तक इसकी मसाज करें और एक से दो घंटे के लिए इसे लगाकर छोड़ दें।
- इसके बाद बालों को धो लें। आप इस टोनर का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार तक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - बालों में करने जा रहे हैं स्ट्रेटनिंग? पहले जानें इस प्रक्रिया से होने वाले नुकसान के बारे में
हेयर मास्क या टोनर लगाने के फायदे
- यह हेयर मास्क या टोनर लगाने से बालों का झड़ना और टूटना कम होता है और बाल सिल्की बनते हैं।
- इसे लगाने से समय से पहले बाल सफेद होनी की समस्या कम होती है।
- अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह स्कैल्प के पीएच लेवल को मेनटेन रखने में मददगार होता है।
- इससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है।
Read Next
मुलायम और स्वस्थ बालों के लिए घर पर बनाएं प्याज के छिलके और लौंंग का हेयर सीरम, जानें फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version