Do Not Eat Fruits at This Time: फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। फलों में वे सभी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जो लोग रोजाना फलों का सेवन करते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में अधिक स्वस्थ रहते हैं। फल खाने से आप हमेशा हेल्दी रह सकते हैं। आपको बता दें कि फलों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। फल खाने से स्किन पर भी ग्लो आता है। फल पेट और शरीर के अन्य अंगों के लिए भी लाभकारी होते हैं। वैसे तो आप फलों का सेवन सुबह, दोपहर या शाम को किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन कुछ समय आपको फलों का सेवन करने से बचना भी चाहिए। क्योंकि कई बार गलत समय पर फल खाने से सेहत को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचने लगता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानें फल कब नहीं खाने चाहिए-
फल कब नहीं खाना चाहिए?- Do Not Eat Fruits at This Time in Hindi
- फलों का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन आपको इन समय पर फलों का सेवन करने से बचना चाहिए-
- आपको सुबह खाली पेट खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी और पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
- फलों का सेवन खाना खाने के तुरंत बाद कभी नहीं करना चाहिए। दरअसल, फलों को डाइजेस्ट होने में कम समय लगता है। ऐसे में अगर आप खाने के बाद फलों का सेवन करेंगे, तो इससे फलों का पाचन देरी से होगा और इससे पाचन-तंत्र प्रभावित होगा।
- फलों का सेवन रात के समय भी नहीं करना चाहिए। रात में फल खाने से डाइजेशन पर असर पड़ता है।
- आपको खाने के साथ भी फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको अपच की दिक्कत हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- इस तरह फलों का सेवन करने से आपको मिलेंगे कई फायदे, पाचन क्रिया भी होगी मजबूत
फल खाने का सही समय- Best Time to Eat Fruits in Hindi
- फल खाने का सही समय अलग-अलग हो सकता है।
- अगर आप मीठे फल जैसे सेब, केला, पपीते का सेवन कर रहे हैं, तो सुबह के समय खा सकते हैं।
- फलों का सेवन मिड मॉर्निंग में किया जा सकता है।
- इसके अलावा, स्नैक्स में भी फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है।
आपको भी स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन फलों के पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए आपको इनका सेवन सही समय पर ही करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version