
अपने आपको हमेशा स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में हेल्दी डाइट में फलों का सेवन नियमित रूप से भी बहुत जरूरी होता है। फलों में सही मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमे स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से दूर रखने का काम करते हैं। लेकिन कोई भी फल किसी भी समय खाना कोई सही तरीका नहीं है। सभी फलों को खाने का एक समय होता है जब आपको वो ज्यादा फायदा पहुंचा सकते हैं। अक्सर कई लोगों में ये सवाल उठता है कि हम कौन-सा फल किस समय खाएं। जिससे उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे और उन्हें स्वस्थ रहने में मदद मिल सके। तो इसके लिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, हम आपको बताएंगे कि आपको कौन सा फल किस समय खाना चाहिए। जिससे आपको उस फल का सही फायदा मिल सके।
कब और कैसे करना चाहिए फलों का सेवन (When And How To Consume In Hindi)
केला (Banana)
केला हर किसी को पसंद आने वाला फल है, ये आपको लंबे समय तक एनर्जी देने के साथ आपको हेल्दी रखने का काम करता है। कई लोग केले को खाने का कोई समय नहीं रखते और जब भी मन करता है वो उसका सेवन कर लेते हैं। जबकि ये काफी गलत आदत होती है जो आपको नुकसान पहुंचाती है। सुबह के नाश्ते के समय तो आप केला खा सकते हैं लेकिन ध्यान रखे इसके साथ आपको कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए जैसे: सेब, दूध और ड्राई फ्रूट्स। आपको केले का खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए।
आम (Mango)
गर्मियों की शुरुआत होते ही आम का सेवन हर कोई करना चाहता है, आम सीधा खाने के साथ-साथ लोग इसका शेक पीना भी बहुत पसंद करते हैं। गर्मियों में फलों में खपत की बात की जाए तो आम ही सबसे ज्यादा पसंद और सेवन करने वाला फल होता है। बहुत से लोग जो वजन घटाने पर हैं, या मधुमेह जैसी समस्या से पीड़ित हैं उन्हें इसका सेवन करे से पहले ये जानना जरूरी है कि आम का सेवन कब करना चाहिए। आम बहुमुखी है और आप इसे नाश्ते के लिए, मध्य-भोजन के रूप में, दोपहर के भोजन के लिए या मुख्य भोजन के रूप में खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: 10 रुपये वाला गन्ने के जूस का गिलास गर्मी में इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे सस्ता तरीका, मिलेंगे ये 5 हेल्दी लाभ
संतरा (Orange)
संतरा भी एक पसंदीदा फल है जिसे खाने के लिए कई लोग बेताब रहते हैं। लेकिन संतरे को किसी भी समय खाना सही नहीं है। संतरे को आपको कभी भी सुबह में खाली पेट और रात में नहीं खाना चाहिए। आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि संतरे को आप दिन या शाम के वक्त ही खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि संतरे का सेवन करने से आपकी भूख भी बढ़ती है और ये अच्छी तरह से पचने में भी मददगार होता है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना इन 4 चीजें को अपनाने से तैलीय भोजन का नहीं पड़ेगा बुरा असर, बढ़ते वजन से भी मिलेगा छुटकारा
पपीता (Papaya)
वैसे तो पपीता भी उन फलों में से एक है जो ज्यादातर लोगों की डाइट में शामिल है और वो उसे जी भर कर खाना चाहते हैं। ये कोई शक नहीं है कि पपीता खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक है, लेकिन इसको कब खाना चाहिए ये भी बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि पपीते का सेवन सुबह के समय खाली पेट करना चाहिए। इससे ये हमारे पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ ही वजन को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित करने का काम करता है।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi