Doctor Verified

सेहत के लिए फायदेमंद है मूली, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इसे खाने का सही समय और तरीका

सर्दी के मौसम में मूली का सेवन लोग कई तरीकों से करते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार, मूली खाने का सही समय और तरीका क्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए फायदेमंद है मूली, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इसे खाने का सही समय और तरीका


सर्दी के मौसम का इंतजार कुछ लोग सिर्फ इसलिए भी करते हैं कि इस मौसम में बाजार में सब्जियों और फलों की काफी वैरायटी मिलती है। सर्दी के मौसम में गाजर, मटर, शलगम, हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ ही मूली भी घरों में उपयोग होती है। मूली का सेवन अचार के रूप में, सलाद के रूप में, सब्जी के रूप में या पराठे के रूप में सबसे ज्यादा किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर मूली खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और यही कारण है कि कई लोग इसे गलत समय पर भी खा लेते हैं, जिसके बाद पेट में दर्द के अलावा अन्य समस्याएं होने लगती हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से मूली खाने का सही समय और तरीका (What is the healthiest way to eat radishes) क्या है इस बारे में जानेंगे।

मूली खाने का सही समय - What Is The Best Time To Eat Radish In Hindi

मूली के सेवन का सही समय सुबह के नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले का है, इस टाइम पर मूली खाने से फायदा मिलता है। आप दोपहर के खाने के साथ मूली की सलाद खा सकते हैं, इसमें आप अन्य सीजनल सब्जियां भी मिलाएं। मूली का सेवन शाम के समय करने से बचना चाहिए और रात में इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स की कई समस्याओं को दूर करते हैं मूली के बीज, जानें कैसे करना है सेवन

मूली खाने का सही तरीका - What Is The Best Way To Eat Radish In Hindi

मूली का सेवन कई तरीकों से किया जाता है लेकिन अगर आप मूली को सलाद के रूप में खाएंगे तो आपको सबसे ज्यादा लाभ होगा। मूली की सलाद हमारे गट के बैक्टीरिया को हेल्दी रखने में मदद करती है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं। इसके अलावा आप मूली को कद्दूकस करके इसके जूस का सेवन करेंगे को पेट के लिए फायदेमंद साबित होगा। मूली का जूस निकालने के लिए आपको मूली को कद्दूकस करके एक छन्नी या मलमल के कपड़े की मदद से छानना होगा। इस जूस का सेवन दोपहर के भोजन यानी लंच से करीब 40 या 45 मिनट पहले करें। इस जूस में हल्का सेंधा नमक जरूर मिलाएं, इससे यह जूस ज्यादा डाइजेस्टिव हो जाएगा। 

radish

इसे भी पढ़ें: रोजाना करें मूली के बीज का सेवन, इन 5 गंभीर समस्याओं में मिलेगा फायदा

जूस के अलावा आप मूली की स्टफ्ड रोटी भी खा सकते हैं। इसके लिए आप मूली को कद्दूकस करके आटे के साथ मिलाकर गूंदें और फिर रोटियां बनाएं या कद्दूकस की गई मूली को आटे की लोई में भरकर रोटियां बनाएं। मूली की रोटियां खाने में स्वादिष्ट लगती हैं और फायदा करती हैं।

मूली खाने के फायदे - Benefits Of Radish In Hindi

  • आयुर्वेद (Ayurvada) में मूली के क्षार का प्रयोग पेट संबंधी बीमारियों के लिए किया जाता है।
  • जिन लोगों को बदहजमी रहती है या पाचन सही नहीं होता है उनके लिए मूली क्षार लाभदायक साबित होता है।
  • मूली वात अनुलोमन करती है यानी मूली शरीर से वायु को गुदा के रास्ते से निकाल देती है, जिससे पेट हल्का हो जाता है।
  • मूली को हल्के अनाज के साथ खाने से लाभ होता है।

All Image Credit- freepik

Read Next

ठंड में रखना है सेहत और स्किन का ख्याल, तो इन आयुर्वेदिक नियमों का करें पालन

Disclaimer