रोजाना करें मूली के बीज का सेवन, इन 5 गंभीर समस्याओं में मिलेगा फायदा

Radish Seeds Benefits: मूली के बीज में मौजूद गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, जानें इसका सेवन करने के फायदे।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Apr 03, 2023 21:07 IST
रोजाना करें मूली के बीज का सेवन, इन 5 गंभीर समस्याओं में मिलेगा फायदा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Radish Seeds Benefits: मूली खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप मूली के बीज के फायदे के बारे में जानते हैं। मूली के बीज दरअसल कई तरह के पोषक तत्व और गुणों से भरपूर होते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर में मौजूद कई गंभीर समस्याओं और बीमारियों के खतरे को दूर करने में फायदा मिलता है। मूली के बीज में फोलेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, मैंगनीज और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद औषधीय गुण जैसे एंटी ऑक्सीडेंट, लिनोलेनिक एसिड, सिनपिन और कार्बनिक एसिड शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से डाइट में मूली के बीज को शामिल करने से आपको हार्ट से लेकर शरीर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है।

मूली के बीज खाने के फायदे-  Radish Seeds Health Benefits in Hindi

मूली के पराठे तो सभी को पसंद होते हैं, लेकिन इसके बीज का सेवन करने के फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। मूली के बीज को डाइट में शामिल करने से आपको कई गंभीर बीमारियों समेत शरीर की कई स्वास्थ्य स्थितियों से सामना करने में मदद मिलती है। मूली के बीज पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इसका सेवन न सिर्फ शरीर को पोषण देने के लिए उपयोगी माना जाता है, बल्कि कई समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। 

Radish Seeds Benefits

इसे भी पढ़ें: लाल मूली खाने से सेहत को मिलते हैं ये 11 फायदे, एक्सपर्ट से जानें इसके कुछ नुकसान और सावधानियां

मूली के बीज का सेवन करने के प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-

1. ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

मूली के बीज में मौजूद गुण और पोषक तत्व आपके हार्ट को हेल्दी रखने का काम करते हैं। इसका सेवन करने से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। मूली के बीज में फ्लैवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होते हैं। ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।

2. स्किन के लिए फायदेमंद

मूली के बीज स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से आपकी स्किन को हील करने, रिपेयर करने और फाइन लाइन्स, झुर्रियों को दूर करने में मदद मिलती है। एजिंग की वजह से होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए भी मूली के बीज का सेवन फायदेमंद होता है।

3. किडनी स्टोन में फायदेमंद 

मूली के बीज में मूत्रवर्धक गुण होते हैं। इसका सेवन करने से किडनी स्टोन या किडनी की पथरी के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। मूली के बीज में मौजूद गुण ऑक्सीलिक एसिड को तोड़ने का काम करते हैं। किडनी की पथरी के खतरे को कम करने के लिए मूली के बीज का सेवन करना चाहिए। 

4. लिवर के लिए फायदेमंद

लिवर को हेल्दी रखने के लिए मूली के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मूली के बीज में मौजूद गुण शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में फायदा मिलता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपके ब्लड और लिवर में मौजूद गंदगी दूर होती है और लिवर के कामकाज को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

5. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद 

मूली की तरह इसके बीज भी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से मूली के बीजों का सेवन करने से आपकी आंतों को हेल्दी रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: मूली और दही एक साथ खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और सावधानियां

मूली के बीज का सेवन करने से आपको ऊपर बताये गए फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मूली के बीज का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आप मूली के बीजों को अंकुरित कर सलाद में इसका सेवन कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer