Sun Sep 20, 2026 | 06:42 AM IST

मूली और दही एक साथ खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और सावधानियां

Benefits of Eating Radish With Curd: मूली और दही का एक साथ सेवन करने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और सावधानी।
मूली और दही एक साथ खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और सावधानियांमूली और दही एक साथ खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और सावधानियां

Benefits of Eating Radish With Curd: मूली का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में मूली खाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और कई बीमारियों में भी फायदा मिलता है। मूली में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका गलत ढंग से सेवन उतना ही नुकसानदायक भी होता है। मूली और दही का एक साथ सेवन करने को लेकर लोग अलग-अलग राय देते हैं। दरअसल दही और मूली दोनों की ही तासीर ठंडी होती है, इसलिए बहुत से लोग इसका एक साथ सेवन करने से बचते हैं। दही भी सेहत के लिए फायदेमंद और अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लोगों का यह सवाल है कि क्या मूली और दही एक साथ खा सकते हैं? आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

मूली और दही एक साथ खाने से क्या होता है?- Radish With Curd Benefits in Hindi 

मूली और दही एक साथ खाने से आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन इसका सेवन सही ढंग से ही करना चाहिए। मूली में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स. मैग्नीशियम और क्लोरीन आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। वहीं दही भी कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। एक साथ दही और मूली खाने से आपको बहुत फायदे मिलते हैं। इसका सेवन आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दही और मूली का रायता भी लोग खाते हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। 

Benefits of Eating Radish With CurdBenefits of Eating Radish With Curd

इसे भी पढ़ें: इन 6 समस्याओं का आसान घरेलू इलाज है मूली, जानें इस्तेमाल का तरीका

मूली और दही एक साथ खाने के फायदे इस तरह से हैं-

1. मूली और दही का एक साथ सेवन करने से आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

2. मूली में विटामिन सी होता है और दही के साथ इसका सेवन करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

3. इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

4. मूली और दही खाने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है।

5. मूली और दही का एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र बहुत मजबूत होता है।

दही और मूली को आप रायते के रूप में एक साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करने से आपको फायदा मिलता है। बहुत ज्यादा दही और मूली खाने से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

खांसी में दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 14, 2022 19:30 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content