Healing Foods: डाइट में शामिल करें ये 6 हीलिंग फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

हीलिंग फूड्स उन्हें कहते हैं, जो बीमारी से रिकवरी में मदद करते हैं। जानें हीलिंग फूड्स के अन्य फायदों के बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
Healing Foods: डाइट में शामिल करें ये 6 हीलिंग फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


बारिश होने लगी है। आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने की संभावना है। यह सब मानसून की वजह से हो रहा है। स्वास्थ्य चिकित्सकों का कहना है कि मानसून के दिनों में हर व्यक्ति को अपनी डाइट को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शस रहना चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो उन्हें बीमार होने से रोकती है। इस तरह की डाइट को ही हम हीलिंग फूड्स कहते है। हीलिंग फूड्स में ऐसी चीजें शामिल होती हैं, जिनमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं और जो बीमार होने के जोखिम को रोक सकते हैं। यहां तक कि हीलिंग फूड्स का सेवन करने से बीमारी से रिकवरी भी तेजी से हो जाती है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह के फूड आइटम्स हीलिंग फूड होत हैं और किस तरह के फायदे मिलते हैं।

हीलिंग फूड्स खाने के फायदे- What Are The Benefits Of Healing Food In Hindi

What Are The Benefits Of Healing Food In Hindi

हल्दी है बेहतर विकल्प

मानसून के दिनों में ज्यादातर लोग पेट की गड़बड़ी से परेशान रहते हैं। खासकर, पाचन क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में आप हीलिंग फूड का सेवन कर सकते हैं। हल्दी एक बेहतरीन हीलिंग फूड है। आप हल्दी दूध, हल्दी चाय या सब्जियों में हल्दी का उपयोग कर सकते हैं। इसका सेवन करने से पाचन क्षमता में सुधार होता हैं। वहीं, अगर बदलते मौसम के कारण पेट खराब है, तो हल्दी में मौजूदा एंटी-ऑक्सीडेंट कंपाउंड, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसमें सुधार करन सकता है। यही नहीं, इन दिनों अधिक उम्र के लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत रहती है। वहीं, हल्दी का सेवन करने से इस तरह की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार आंतों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, पाचन-तंत्र बनेगा मजबूत

बादाम जरूर खाएं

हीलिंग फूड की लिस्ट में बादाम को भी शामिल किया जा सकता है। बादाम में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। कई लोग इसे सिर्फ स्नैक्स के तौर पर खाना पसंद करते हैं। इसके लिए पहले बादाम को रोस्ट कर लेते हैं। बादाम में हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-ई होता है। इस तरह के गुण बाउदाम को हीलिंग फूड्स की लिस्ट में शामिल करते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर स्टेबल रहता है और स्वास्थ्य में सुधार भी होता है।

इसे भी पढ़ें: ये 5 संकेत बताते हैं एकदम स्वस्थ हैं आपकी आंतें

अदरक का करें सेवन

What Are The Benefits Of Healing Food In Hindi

मानूसन के दिनां में लगभगर हर घर में अदरक की चाय का सेवन किया जाता है। अदरक सर्दी-जुकाम, गले में इंफेक्शन जैसी कई बीमारियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। इसलिए, इसे बेहतरीन हीलिंग फूड कहा जा सकता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है, उल्टी-मतली जैसी बीमारियां दूर होती हैं और मांसपेशियों से जुड़े दर्द से भी राहत मिलती है। आप चाहें, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने के लिए अदरक की चाय, अदरक का रस आदि का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आंतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए रोज की डाइट में शामिल करें ये 5 इंग्रीडिएंट्स

कच्चा केला है फायदेमंद

कच्चा केला भी बहुत ही फायदेमंद है। कई लोग इसकी सब्जी खाना पसंद करते हैं। कच्चे केले को सुपर पॉवर का टॉप सीक्रेट भी माना जा सकता है। हीलिंग फूड का यह बहुत अच्छा विकल्प है। मानसून के दिनों में जब आंतों से जुड़ी समस्या परेशान करती है, ऐसे में आप कच्चे केले का सेवन कर सकते हैं। इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो डाइजेस्टिव ट्रैक से बैड बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करते हैं। वहीं, यह पोटेशियम का अच्छा स्रोत है। बीमारी के कारण आपकी बॉडी से जो भी न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं, कच्चे केले के सेवन से उनकी भरपाई की जा सकती है। यह आपकी रिकवरी को भी बेहतर करता है।

शहद है लाभकारी

शहद को भी हम हीलिंग फूड आइटम्स में जरूर शामिल करेंगे। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जब भी खांसी-जुकाम या सर्दी होती है, तो घर में मांएं शहद चटा देती हैं। शहद से बनी टॉफी खाने से भी गले की खराश दूर हो जाती है। असल में, शहद में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो खांसी या सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद करते हैं। यह विटामिन जैसे विटामिन-सी, नियासिन और मिनरल्स जैसे कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत है। यह एनर्जी बूस्ट करने में भी मदद करता है। खांसी से रिकवरी के लिए आप दो चम्मच गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिक्स करके पिएं। कुछ समय बाद अपने आप खांसी ठीक हो जाएगी।

आंवला है हेल्दी

विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह इम्यून फंक्शन को बेहतर करता है और पाचन तंत्र में भी सुधार करता है। इसे आप हीलिंग फूड कह सकते हैं। इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से रिकवरी में मदद मिलती है। खासकर, बुखार, खांसी-जुकाम में इसका सेवन जरूर करें। यह हीलिंग फूड आपकी हेल्थ में सुधार करेगा।

All Image Credit: Freepik

Read Next

मानसून में बीमार होने से बचना है तो न खाएं ये 5 चीजें, संक्रमण से होगा बचाव

Disclaimer