Doctor Verified

शहद खाने का सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट से

How To Eat Honey According To Ayurveda: क्या आप जानते हैं शहद खाने का सही तरीका? जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर से।
  • SHARE
  • FOLLOW
शहद खाने का सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट से


How To Eat Honey According To Ayurveda: शहद को शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद औषधि माना जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई गंभीर परेशानियों में औषधि के रूप में किया जाता है। इसका सेवन शरीर के लिए किसी रामबाण से कम नहीं होता है। शहद में मौजूद गुण शरीर को इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम से बचाने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करते हैं। इसके अलावा शहद में मौजूद गुण स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। शहद में नेचुरल स्वीटनर होता है, जिसका सेवन करने से डायबिटीज की समस्या में भी फायदा मिलता है। शहद का सेवन करने से खांसी जुकाम और वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। शहद में मौजूद पोषक तत्व कार्ब्स, नायसिन, विटामिन बी, विटामिन सी और एमिनो एसिड आदि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद खाने का सही तरीका क्या है? दरअसल सही तरीके से इसका सेवन न करने से कई नुकसान होते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं शहद खाने का सही तरीका।

शहद खाने का सही तरीका क्या है?- What is Right Way To Consume Honey in Hindi

शहद में मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसे आयुर्वेद में बहुत ही शक्तिशाली औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही औषधि के रूप में किया जाता है। स्किन से जुड़ी परेशानी हो या किसी बीमारी से छुटकारा पाना हो शहद का इस्तेमाल सभी में बहुत फायदेमंद होता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। लेकिन किसी भी चीज का सेवन तभी तक आपके लिए फायदेमंद होगा जब आप उसका सेवन सही ढंग से करें। ज्यादातर लोग शहद का सेवन गलत तरीके से करते हैं। ऐसा करने से आपको फायदा नहीं मिल पाता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर वारालक्ष्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में शहद खाने के सही तरीके से सेवन को लेकर कहा है कि अक्सर लोग शहद का सेवन सही ढंग से नहीं करते हैं। ऐसा करने से आपको पूरे फायदे नहीं मिल पाते हैं।

How to Get Rid Of Sunken Eyes

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शहद खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सही तरीका

शहद खाने का सही तरीका?- Best Way To Eat Honey

आयुर्वेदिक डॉ. वारालक्ष्मी के मुताबिक शहद खाने का सही तरीका यह है कि इसे सुबह के समय खाएं। सुबह के समय शहद खाने से आपको दोगुने फायदे मिलते हैं। सामान्य तापमान वाले पानी में शहद को मिलाकर खाने से आपको ज्यादा फायदे मिलते हैं। इसके अलावा आप शहद का सेवन बिना किसी चीज को मिलाए भी कर सकते हैं। शहद को काली मिर्च या दालचीनी के साथ भी मिलाकर खाया जा सकता है। बहुत से लोग शहद का सेवन गर्म पानी के साथ करते हैं। गर्म पानी में शहद मिलाकर खाने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं और पूरा फायदा भी नहीं मिलता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vara Yanamandra (@drvaralakshmi)

शहद खाने का गलत तरीका क्या है?

शहद का सेवन करते समय कुछ गलतियों की वजह से आपको गंभीर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इसकी वजह से आपको फायदा भी नहीं मिलता है। शहद को पानी या किसी भी गर्म लिक्विड के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा शहद को कभी भी घी में बराबर मात्रा में मिलाकर नहीं खाना चाहिए। शहद को पकाकर या गर्म करके खाना भी नुकसानदायक माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: खाली पेट शहद खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

इसके अलावा गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा शहद का सेवन करने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्मी में शहद का सेवन करने से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में शहद का सेवन औषधि के रूप में करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

रात का खाना जल्दी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Disclaimer