सर्दियों में शहद खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सही तरीका

Benefits Of Consuming Honey In Winter: सर्दियों में रोज एक चम्मच शहद खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में शहद खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें सही तरीका

Benefits Of Consuming Honey In Winter: शहद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर लोग इसे ठंड में खाने की सलाह देते है। शहद की तासीर गर्म होती है। जिस कारण सर्दियों में इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता हैं। शहद के सेवन से शरीर में किसी तरह का इंफेक्शन की समस्या भी नहीं होती है। सर्दियों में शहद खाने से शरीर हेल्दी रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। शहद खाने से पेट संबंधी परेशानी भी आसानी से दूर होती हैं। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में शहद खाने के फायदों के बारे में।

मौसमी बीमारियां दूर रहें

सर्दियों में अक्सर गले की खराश, सर्दी और जुकाम की समस्या होने लगती है। ऐसे में एक चम्मच शहद खाने से ये सभी परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। बंद गले को खोलने के लिए भी यसहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद शरीर को गर्म रखकर परेशानियों को दूर करने में मदद करता हैं।

पाचन तंत्र को रखें मजबूत

सर्दियों में अक्सर कब्ज की परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में शहद खाने से कब्ज की परेशानी दूर होने के साथ पेट फूलने की समस्या भी दूर होती हैं। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। शहद के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

वजन कम करने में मदद करे

सर्दियों में अगर आप भी लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो गर्म पानी में शहद डालकर पिएं। इसमें नींबू के रस को भी मिलाया जा सकता है। इसे रोज खाली पेट पिएं। वजन तेजी से कम होगा। सुबह गर्म पानी में शहद डालकर पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

honey

कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को करे कम

सर्दियों में एक चम्मच शहद खाने से कोलेस्ट्रॉल की परेशानी आसानी से दूर होती है। शहद के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। जिससे हार्ट को हेल्दी रहने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते है।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा पानी पीने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करे

सर्दी में शहद खाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर दिमाग में ऑक्सीजन की मात्रा कम पहुंचती है। जिसे ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए रोज एक चम्मच शहद खाएं। 

शहद खाने का सही तरीका

वैसे, तो दिन में कभी भी शहद को खाया जा सकता है। लेकिन अगर आप रोज खाली पेट एक चम्मच शहद को खाते है या पानी में डालकर पीते हैं, तो ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

सर्दियों में शहद का सेवन कई बीमारियों को दूर करता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही शहद खाएं। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

सर्दियों में जरूर खाएं आंवला की चटनी, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Disclaimer