खाली पेट शहद खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Honey benefits on empty stomach : खाली पेट शहद खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आप इन तरीकों से शहद का सेवन कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट शहद खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे


शहद का सेवन आपकी सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद हो सकता है। शहद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषण तत्व पाए जाते हैं। लेकिन खाली पेट में शहद का सेवन करना आपके लिए और अधिक फायदेमंद हो सकता है। अगर आप सुबह के समय खाली पेट में शहद का सेवन करते हैं, तो इससे आपको वजन कम करने, सर्दी-जुकाम से छुटकारा और अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने में सहायता मिलती है। साथ ही शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण आपको गले की खराश और इंफेक्शन से दूर रहने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। आप खाली पेट शहद को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप गुनगुने दूध के साथ भी शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका दिनभर का स्ट्रेस भी कम हो सकता है। साथ ही काम में भी मन लगता है। आइए खाली पेट शहद खाने के फायदे और तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

खाली पेट शहद खाने के फायदे 

1. वजन कम करने के लिए फायदेमंद

आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए हम जिम और तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन आप वजन कम करने के लिए खाली पेट में गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। आप चाहे तो इसमें नींबू या जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। यह आपके शरीर के लिए एक अच्छे डिटॉक्स वॉटर के रूप में इस्तेमाल आ सकता है। 

honey-benefits-on-empty-stomach

2. खांसी की समस्या में कारगर

गले की खांसी को दूर करने के लिए भी आप शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण कफ को खत्म करने में सहायता कर सकते हैं और आपकी खांसी को भी कम कर सकते हैं। इसे आप सुबह के समय गर्म पानी के साथ पी सकते हैं। इससे गले को काफी राहत मिलती है। 

3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

बीमारियों से बचने के लिए आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं लेकिन शहद का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण आपको इंफेक्शन से दूर रहने में सहायता कर सकते हैं। इसे आप खाली पेट में खा सकते हैं। शहद को आप तुलसी के पत्ते के साथ भी खा सकते हैं। यह भी काफी लाभदायक हो सकता है। 

इसे भी पढे़ं- रात में शहद खाकर सोने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे

4. कील-मुहांसों को दूर करे

कील-मुहांसों की समस्या कई लोगों को बहुत परेशान करती है। खासकर जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें पिंपल्स की समस्या अधिक होती है। ऐसे में शहद में मौजूद पोषक तत्व आपको मुहांसों की दिक्कत से निजात दिला सकते हैं। इसके लिए आप शहद का सेवन भी कर सकते हैं और रात को स्किन पर लगाकर भी सो सकते हैं। इससे मुहांसों से जल्दी छुटकारा मिल सकता है। 

honey-benefits-for-health

5. गले की खराश

आमतौर पर कई लोग गले की खराश की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में गले की खराश को दूर करने के लिए आप खाली पेट में एक चम्मच शहद का सेवन अजवाइन या अदरक के साथ कर सकते हैं। इससे आपकी गले की खराश में काफी आराम मिल सकता है। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

प्याज के रस में शहद मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version