Apple Juice Empty Stomach Benefits: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए रोजाना फलों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। कहते हैं कि रोजाना एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ लोग सेब खाने की जगह पर इसका जूस पीना पसंद करते हैं। सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर को पर्याप्त पोषण देने के साथ शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। सेब का जूस पीने से आपके शरीर का चयापचय ठीक रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। लेकिन क्या आपको पता है किस भी चीज का सेवन सही समय पर और सही तरीके से ही करना फायदेमंद होता है। इसी तरह सेब का जूस सुबह खाली पेट पीने से आपको दोगुने फायदे मिलते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने के फायदे- Benefits of Drinking Apple Juice on Empty Stomach
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "सेब में शरीर के लिए फायदेमंद जरूरी एंटी-ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं। इसके अलावा सेबी में जरूरी मिनरल्स, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं। रोजाना सुबह के समय खाली पेट रहने पर एक गिलास सेब का जूस पीने से आपके शरीर को पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और कई फायदे मिलते हैं।" रोजाना सुबह के समय खाली पेट सेब का जूस पीने के कुछ प्रमुख फायदे इस तरह से हैं-
इसे भी पढ़ें: सेब खाने का सही समय क्या है? डायटीशियन से जानें इससे होने वाले 11 फायदे
1. अस्थमा में फायदेमंद
सुबह खाली पेट सेब का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। सेबी के जूस में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट आपको पल्मोनरी डिजीज से बचाने का काम करते हैं। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि सेब के जूस में मौजूद पोषक तत्व अस्थमा की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। अस्थमा से बचाव और छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय सेब का जूस पीना फायदेमंद होता है।
2. पाचन के लिए फायदेमंद
सेब का जूस खाली पेट पीने से आपके शरीर का पाचन ठीक रहता है और कब्ज या अपच की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि कब्ज की समस्या में सेब का जूस पीने से बहुत फायदा मिलता है। सेब के जूस में सोर्बिटोल नामक तत्व होता है, जो कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
3. वजन कम करने में फायदेमंद
सेब का जूस खाली पेट पीने से आपको वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। बहुत ज्यादा भूख लगने पर भी इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। रोजाना सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने से आपको वजन कंट्रोल करने में फायदा मिलेगा।
4. कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में सुबह खाली पेट सेब का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब के जूस में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह के समय खाली पेट सेब का जूस पीने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।
5. आंख के लिए फायदेमंद
सेब का जूस पीने से आपके आंख की रोशनी बढ़ती है। सेब में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा होती है। इसलिए इसका जूस सुबह खाली पेट पीने से आपको बहुत फायदा मिलता है। इससे आपके आंख की रोशनी बढ़ती है और आंख से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट सेब खाने से सेहत को होते हैं ये 6 फायदे, जानें किन लोगों को नहीं खाना चाहिए इसे
सेब का जूस रोजाना सुबह खाली पेट पीने से ऊपर बताये गए फायदों के अलावा कई अन्य तरीके से शरीर के लिए फायदेमंद है। सेब के जूस में मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। अगर आप सेब का जूस किसी बीमारी में पीते हैं, तो इससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version