Expert

रात का खाना जल्दी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Benefits Of Having Early Dinner: रात को देर से खाना खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है, वहीं जल्दी खाना खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात का खाना जल्दी खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में


Benefits Of Having Early Dinner: आपने अक्सर लोगों को यह सलाद देते सुना होगा कि रात का खाना जल्दी खा लेना चाहिए, क्योंकि रात को देर से खाना खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, जब हम रात में देर से खाते हैं, तो इस दौरान हम जो कुछ भी खाते हैं, वह ठीक से पच नहीं पाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि हमारी पाचन अग्रि (जो भोजन को पचाने के लिए जरूरी होती है) सूर्य की नकल करती है। जब जब सूरज निकलता है, तो उस दौरान इसकी किरणें बहुत हल्की और ज्यादा गर्म नहीं होती हैं, लेकिन दोपहर के समय सूरज की गर्मी अपने चर्म पर होती है। वहीं, दिन ढलते-ढलते यह फिर से यह अग्नि फिर से मंद हो जाती है। ठीक इसी तरह, हमारी पाचन अग्रि भी सूरज की गर्मी के साथ काम करती है, जब सूरज अपने चर्म पर होता है, तो हमारी पाचन अग्रि भी चर्म पर होती है और जब सूरज की अग्नि मंद होती है, तो हमारी पाचन अग्नि भी मंद हो जाती है। इसलिए आयुर्वेद हमेशा समय के अनुसार भोजन करने और फूड्स विकल्प का चुनाव करने का सुझाव देता है। दोपहर के समय आप जो कुछ भी खाते हैं, वह आसानी से पच जाता है, वहीं सुबह और रात के समय आसानी से पचने वाले, साथ ही हल्के फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, रात को देर से खाने से भी बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दौरान हमारी पाचन अग्नि बहुत मंद होती है। लेकिन अगर हम रात में देर से खाते हैं, तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण शरीर का वजन बढ़ता है, पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, यह हृदय रोग, स्ट्रोक, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और बीपी जैसे रोगों के खतरो को बढ़ाने में भी योगदान देता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप नियमित डिनर जल्दी यानी 7.30 बजे तक पहले करना शुरू कर देते हैं, तो इससे न सिर्फ आप कई रोगों से दूर रहेंगे, बल्कि ऐसा करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। रजिस्टर्ड डायटीशियन भाव्या भीर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जल्दी डिनर करने के फायदे बताए हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Benefits Of Having Early Dinner

डिनर जल्दी करने के फायदे- Benefits Of Having Early Dinner In Hindi

बेहतर होता है पाचन

जल्दी डिनर करने से आपके पाचन तंत्र को भोजन को पचाने के लिए समय मिलता है।

रात में आती है अच्छी नींद

भारी भोजन पचाने में आपके पाचन को पचाने में संषर्ष करना पड़ता है। जिसकी वजह से आपको रात में सोने में परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: डिनर के बाद जरूर करनी चाहिए वॉक, वजन घटाने के साथ शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

एसिडिटी से मिलता है छुटकारा

जब रात में आप डिनर जल्दी कर लेते हैं, तो इससे आपकी आंतों को आराम मिलता है। आंतों की सूजन कम होती है। यह पेट की गैस और हार्ट बर्न से भी छुटकारा दिलाता है।

वजन कंट्रोल रहता है

जल्दी खाया हुआ भोजन आसानी से पच जाता है। यह शरीर में जमा हो कर टॉक्सिन्स नहीं बढ़ाता है। इससे शरीर में चर्बी और अतिरिक्त वजन नहीं बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: हेल्दी रहने के लिए डिनर करने से पहले और बाद में याद रखें ये बातें, नहीं पड़ेंगे बीमार

दिल स्वस्थ रहता है

जल्दी डिनर करना हृदय रोगों के खतरे को भी कम करता है। यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

फर्मेंटेड लहसुन-शहद खाने से शरीर को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें रेसिपी

Disclaimer