
Healthy Ingredients For Gut Health: सेहत को बेहतर रखने के लिए आंतों का स्वस्थ रहना जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। हेल्दी डाइट का सेवन करने से, शरीर में गुड बैक्टीरिया बनते हैं जो आपको बीमारी और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। हेल्दी डाइट का सेवन करने से, डाइजेशन अच्छे से होता है। साथ ही शरीर को पोषक तत्वों को एब्सॉर्ब करने में मदद मिलती है। जो लोग जंक फूड या ज्यादा तेल वाला भोजन खाते हैं, उनका पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इस कारण से इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। गलत खानपान के कारण आंत की बीमारी, बदहजमी, पाचन संबंधी अन्य शिकायतें बढ़ जाती हैं। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में कुछ हेल्दी इंग्रीडिएंट्स को शामिल करना चाहिए। ऐसे ही 5 खाद्य सामग्रियों के बारे में आपको आगे बताएंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में रहने वाली फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. अदरक- Ginger
आंतों की सेहत का ख्याल रखने के लिए अदरक का सेवन करें। अदरक का सेवन, आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अदरक का सेवन, सुबह खाली पेट करने की सलाह दी जाती है। खाली पेट अदरक खाने से, आंतों को साफ करने में मदद मिलती है। सुबह अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं।
2. प्याज- Onion
प्याज का सेवन करने से आंतों को स्वस्थ और एक्टिव रखा जा सकता है। आंत को फ्री रेडिकल्स के खतरे से बचाने के लिए प्याज का सेवन फायदेमंद माना जाता है। प्याज में विटामिन सी मौजूद होता है जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है। प्याज में मौजूद क्रोमियम से ब्लड शुगर स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। एक गिलास गुनगुने पानी के साथ, प्याज के रस का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ये 5 संकेत बताते हैं एकदम स्वस्थ हैं आपकी आंतें
3. लहसुन- Garlic

कच्चे लहसुन का सेवन करने से आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। लहसुन में सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, एलिसिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, गैस, कब्ज आदि से छुटकारा दिलाने के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में बीमारी से लड़ने वाले कंपाउंड पाए जाते हैं, जिससे आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
4. सेब का सिरका- Apple Cider Vinegar
आंतों को स्वस्थ रखना है, तो डाइट में सेब के सिरके को शामिल करें। सेब के सिरके को सलाद में डालकर खा सकते हैं। सुबह खाली पेट, एक गिलास पानी में सेब के सिरके की कुछ बूंदें मिलाकर पीने से भी पाचन अच्छा रहता है। साथ ही आंतों को मजबूती मिलती है। सेब के सिरके में एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
5. बादाम- Almond
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए बादाम का सेवन करें। बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनॉल्स की भरपूर मात्रा होती है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है। फाइबर का सेवन आंतों के लिए फायदेमंद होता है। पाचन तंत्र को सुधारने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद होता है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना खाली पेट, 5 भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए।
इन 5 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version