Causes of Digestive Issues In Monsoon: बरसात का मौसम हर किसी के लिए सुहावना नहीं होता है। कई लोगों को इस मौसम में पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा रहती हैं। जैसे कि एसिडिटी, कब्ज, पेट खराब या अपच होना। इस मौसम में बाहर का खाना कम खाने के बावजूद भी कई लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है बार- बार पाचन संबंधित समस्याएं होने की वजह समझी जाए। इससे समस्या को समय पर कंट्रोल किया जा सकता है। आइये लेख में जानें बरसात के मौजूद में पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा क्यों होती हैं।
मानसून में पाचन संबंधित समस्याएं होने के कारण- Causes of Digestive Issues During Monsoon
पानी कम पीना- Reduce Water Intake
मानसून में लोग पानी का सेवन कम करते हैं। ऐसे में कुछ लोगों की प्यास प्राकृतिक रूप से ही खत्म हो जाती है। इस कारण लोग वाटर इंटेक भी कम रखते हैं। वाटर इंटेक कम रहने से बॉडी डिहाइड्रेट रहती है। इस कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं बार-बार होती हैं।
बाहर का खाना खाना- Eating Junk Food
बरसात के मौसम में लोग बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं। यह मानसून में बीमार पड़ने की सबसे बड़ी वजह होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाहर खासकर सड़क पर मिलने वाला खाना खुला रखा जाता है। खुला रखने के कारण इसमें बैक्टीरिया ज्यादा पनपने लगते हैं, जिससे इसके सेवन से लोग बीमार होने लगते हैं। वहीं कई लोग एक ही तेल को बार-बार गर्म करके उसमें खाना बनाते रहते हैं। यह भी बॉडी में टॉक्सिन बढ़ाने और पेट की बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए मानसून में बाहर का खाना बिल्कुल भी न खाएं।
इसे भी पढ़ें- मानसून में पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं होगी अपच की समस्या
देर तक रखा खाना खाना- Eating Stale Food
अगर आप भी ज्यादा देर तक रखा हुआ खाना खाते हैं, तो आपका पेट खराब हो सकता है। बरसात के मौसम में खाने में फंगस और बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं। ये चीजें खाने को जल्दी दूषित कर देती हैं। इसलिए इस मौसम में बांसी खाना अवॉइड करना चाहिए। बरसात में केवल ताजा और गरमा गरम बना हुआ खाना ही खाना चाहिए।
मसालेदार खाना ज्यादा खाना- Eating Spicy Foods
मानसून में हमारी पाचन क्रिया प्राकृतिक रूप से कमजोर हो जाती है। ऐसे में अगर मसालेदार खाना ज्यादा खाया जाए, तो इससे पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। मसाले पेट में गर्मी कर सकते हैं। इस कारण आपका पेट बार-बार खराब हो सकता है। इसलिए मानसून में नॉर्मल मसाले वाला खाना ही खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मानसून में बढ़ जाता है पेट से जुड़ी इन 5 समस्याओं का जोखिम, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
तली-भूनी चीजें ज्यादा खाना- Eating Oily Food
बरसात के मौसम में ज्यादातर लोग पकोड़े और कचोड़ी खाना पसंद करते हैं। लेकिन रोज ही इन चीजों का सेवन किया जाए, तो पाचन क्रिया खराब हो सकती है। रोज ही भारी खाना खाने से चीजें पचाना मुश्किल हो सकती हैं। इसलिए मानसून से कभी-कभी ही तला-भूना बनाकर खाना चाहिए।
फिजिकल वर्कआउट न करना- Avoid Physical Workout
बरसात के मौसम में प्राकृतिक रूप से हमारा चलना-फिरना और वर्कआउट करना कम हो जाता है। इस कारण बॉडी की इम्यूनिटी भी कमजोर रहती है। ऐसे में खाना धीमे पचता है जिससे ज्यादा मुश्किल होती है।
अगर आप इन कारणों पर काम करेंगे, तो आप मानसून में पाचन तंत्र को मजबूत कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version