मानसून में हो रही हैं पेट से जुड़ी समस्‍याएं? जानें पाचन शक्‍त‍ि बढ़ाने के 5 उपाय

Digestion in Monsoon: मानसून में पेट दर्द, अपच और गैस आद‍ि से बचने के ल‍िए और पाचन क्र‍िया को बेहतर करने के ल‍िए 5 आसान ट‍िप्‍स जरूर करें ट्राई। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में हो रही हैं पेट से जुड़ी समस्‍याएं? जानें पाचन शक्‍त‍ि बढ़ाने के 5 उपाय

मानसून के दौरान वायरस और इंफेक्‍शन पेट पर सीधा हमला करते हैं। इस मौसम में ज्‍यादा तला हुआ या जंक फूड का सेवन करन से अपच की समस्‍या भी बढ़ जाती है। मानसून के दौरान खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट में दर्द, गैस होना, कब्‍ज की समस्‍या और पेट में मरोड़ होना आद‍ि समस्‍याएं आपको परेशान कर सकती हैं। गंदगी और अस्‍वच्‍छ खाने का सेवन करने के कारण बच्‍चों को डायर‍िया हो सकता है। इस लेख में हम डाइट से जुड़ी आसान ट‍िप्‍स जानेंगे ज‍िनकी मदद से आप मानसून के दौरान डाइजेशन को बेहतर कर सकते हैं।   

saunf water benefits

1. सौंफ का पानी प‍िएं- Drink Saunf Water 

मानसून के द‍िनों में आप सौंफ का पानी प‍िएं। सौंफ में ज‍िंंक, आयरन और पोटैश‍ियम आद‍ि पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। सौंफ में फाइबर पाया जाता है। पाचनतंत्र मजबूत करने के ल‍िए आप सुबह खाली पेट सौंफ का पानी (saunf water) प‍िएं। लगभग एक ग‍िलास पानी में सौंफ डालकर उबालें। फ‍िर उस पानी को छानकर पी लें। सौंफ का पानी पीने से वजन घटता है और डाइजेशन बेहतर होता है। मानसून में आप अदरक का पानी या इलायची का पानी भी पी सकते हैं। हाजमे के ल‍िए ये फायदेमंद होते हैं।  

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए खानपान में रखें इन 9 बातों का ध्यान, रहेंगे स्वस्थ

2. दही का सेवन करें- Benefits of Eating Curd 

मानसून में पेट के डाइजेशन को बेहतर करने के ल‍िए दही (curd) का सेवन करें। पाचन शक्‍त‍ि बेहतर करने के ल‍िए दही का सेवन फायदेमंद माना जाता है। दही में प्रोबायोट‍िक्‍स मौजूद होते हैं। खांसी-जुकाम होने पर दही का सेवन करने से बचें। सादा दही खाने के बजाय, फलों के साथ दही का सेवन कर सकते हैं या दही का रायता खा सकते हैं। सब्‍ज‍ियों के साथ दही की स्‍मूदी भी बना सकते हैं।     

3. बेहतर डाइजेशन के ल‍िए क्‍या प‍िएं?- Drinks for Better Digestion  

बेहतर डाइजेशन के ल‍िए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। गुनगुने पानी में नींबू का रस म‍िलाएं। नींबू का पानी (lemon water) पीने से पेट में बनने वाला एस‍िड कम हो जाएगा और पेट साफ होगा। मानसून के दौरान खाने के बाद गुनगुने पानी का सेवन करना चाह‍िए। भोजन से आधे घंटे पहले पानी पीना भी फायदेमंद होता है। पाचन तंत्र को बेहतर रखने के ल‍िए आप टमाटर का रस, स्‍ट्रॉबेरी शेक और कीवी शेक आद‍ि का सेवन कर सकते हैं।

4. हल्‍दी के दूध का सेवन करें- Drink Haldi Milk 

पाचन तंत्र को बेहतर करने के ल‍िए हल्‍दी के दूध का सेवन करें। हल्‍दी का दूध पीने से खांसी-जुकाम (common cold) की समस्‍या दूर होती है। रात को सोने से पहले एक ग‍िलास दूध में चुटकी भर हल्‍दी म‍िलाकर प‍िएं। मानसून के द‍िनों में हल्‍दी वाली चाय भी पी सकते हैं। हल्‍दी चाय बनाने के ल‍िए पानी में हल्‍दी को उबालें। उसमें अदरक और काली म‍िर्च डालकर दो बार उबाल आने दें। फ‍िर चाय को छानकर पी सकते हैं।     

5. मानसून में कौन से फल खाएं?- Monsoon Fruits 

मानसून के द‍िनों में पाचन शक्‍त‍ि बढ़ाने के ल‍िए केला और पपीता जैसे फलों का सेवन करना चाह‍िए। केला हाजमे के ल‍िए बेहतर होता है। पपीते में पैपिन (papain) होता है। इसके सेवन से पाचन क्र‍िया बेहतर होती है। केले में फाइबर पाया जाता है। पेट से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए आप नाश्‍ते में एक केला खा सकते हैं। डायब‍िटीज के मरीज हैं तो रोजाना केले का सेवन न करें। आप मानसून में अनार, संतरा और अंजीर आद‍ि फलों का सेवन भी कर सकते हैं।

इन ट‍िप्‍स की मदद से मानसून के दौरान आपको पेट से जुड़ी समस्‍याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।  

image credit: betultalks.com

Read Next

डीप फ्राई, कच्चा या उबालकर, किस तरह मशरूम खाना है ज्यादा हेल्दी? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer