Is Mango Bad For Gut Health In Hindi: गर्मियों में ज्यादातर लोग आम फल को खाना पसंद करते हैं, जो हेल्दी और टेस्ट फलों में से एक है। इसमें विटामिन-सी, ई, ए, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको लोग जूस, मीठे और शेक के रूप में खाना पसंद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी रखने, पाचन को दुरुस्त करने और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने जैसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या इससे गट के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है? बता दें, गट हेल्थ से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को पेट में दर्द होने, ब्लोटिंग होने, ऐंठन होने, दस्त होने, बार-बार मल त्याग होने की समस्या, थकान होने और कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आइए मेट्रो अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट और मोटापा विशेषज्ञ एमडी, डीएम (आईएलबीएस), डॉ. राकेश कुमार जगदीश (Dr Rakesh Kumar Jagdish, MD, DM(ILBS), AASLD Awardee, Gastroenterologist, Hepatologist, and Obesity Specialist) से जानें क्या आम गट के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है?
क्या आम गट के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है? - Is Mango Bad For Gut Health?
एक्सपर्ट के अनुसार, हेल्दी फलों में से एक आम स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से ब्लोटिंग, लूज मोशन और एसिडिटी की समस्या होने जैसी गट हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये समस्याएं उन लोगों को हो सकती है, जो कच्चे आम और बिना पके खाने आम का सेवन करते हैं, जिससे लोगों को कब्ज होने और डायरिया होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए पके हुए आम का सेवन कर सकते हैं।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, ताजा आम खाना गट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से सूजन को कम करने, हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पुरानी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: एंटीबायोटिक्स दवाएं बन सकती हैं गट इमबैलेंस का कारण? जानें डॉक्टर से
कच्चा या अधपका आम न खाएं
कच्चे या पूरी तरह से पके हुए आम करने से करने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका सेवन करने से लोगों को पेट में ऐंठन होने, मरोड़ होने, गैस होने, डायरिया और कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचें। बता दें, कच्चे आम में मौजूद एसिडिक तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आंतों के गुड बैक्टीरिया कोलन कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें
अधिक सेवन करने
कई लोग आम का सेवन अधिक करते हैं। ऐसा करने से लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। इससे लोगों को ब्लोटिंग होने और एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिससे लोगों को शरीर में कमजोरी हो सकती है।
आम से एलर्जी होने की समस्या होने
कुछ लोगों को आम से एलर्जी भी होती है। ऐसे में इसका सेवन आम का सेवन करने से लोगों को स्किन पर रैशेज होने, गले में खुजली होने, गट या पाचन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आम से किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
निष्कर्ष
कच्चे, अधपके या ज्यादा पके हुए आम का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को पेट में ऐंठन होने, मरोड़ होने, गैस होने, कब्ज होने या डायरिया जैसी गट से जुड़ी समस्याओं का समान करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आम से एलर्जी की समस्या होने पर लोगों को गट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
ध्यान रहे, पके हुए आम का सेवन करें और इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की समस्या महसूस होने या एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। कोई भी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रात को आम खाने के क्या फायदे हैं?
रात के समय आम खाने से नींद को बेहतर करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर करने, इम्यूनिटी को बू्स्ट करने, पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है।आंतों में खराबी के क्या लक्षण हैं?
आंतों से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को पेट में दर्द होने, ब्लोटिंग होने, ऐंठन होने, दस्त होने, बार-बार मल त्याग होने की समस्या, थकान होने और कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आंतों यानी गट के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर इसको नजरअंदाज न करें।पेट की आंतों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?
पेट की आंतों को मजबूती देने और पाचन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए फाइबर और प्रोबायोटिक्स से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके लिए फल, सब्जियों, दही, साबुत अनाज, इडली, डोसा, ढोकला और योगर्ट से युक्त फूड्स को खाया जा सकता है। ये फूड्स आंतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।