Expert

रोज किशमिश खाने से गट हेल्थ को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में

रोज किशमिश का सेवन करने से गट हेल्थ इम्प्रूव होती है। जानें किशमिश खाने से गट हेल्थ को क्या फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज किशमिश खाने से गट हेल्थ को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में


Is Raisin Good for the Gut: डेली डाइट के एक पोर्शन में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना भी जरूरी है। इनमें हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद करते हैं। हेल्दी रहने के लिए आप रोज कई तरह के ड्राई फ्रूट्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन्हीं में किशमिश का नाम भी शामिल है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होने के साथ पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। इसे डेली डाइट में शामिल करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है और कमजोरी दूर होती है। इसका सेवन करना गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रोज सेवन करने से गट हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं ठीक होती हैं। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने मुंबई स्थित केटी क्लिनिक के आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी (BAMS CCH, CGO) से बात की।

01 - 2025-05-30T192050.114

गट हेल्थ के लिए किशमिश के फायदे- Raisin Benefits For Gut Health

डाइटरी फाइबर अधिक होता है- Good Fiber

किशमिश में डाइटरी फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से बॉवेल मूवमेंट ठीक से होता है और डाइजेशन इंप्रूव होता है। इसमें सोर्बिटोल भी मौजूद होता है, जो एक नेचुरल लैक्सेटिव है और डाइजेशन को ठीक रखता है।

बॉवेल मूवमेंट इंप्रूव होता है- Improve Bowel Movement

डेली डाइट में किशमिश शामिल करने से बॉवेल मूवमेंट इंप्रूव होता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम की मसल्स ठीक से काम करती हैं। इससे खाना ठीक से पचता है और ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।

इसे भी पढें- काली किशमिश खाने के त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में

लिवर डिटॉक्स होता है- Liver Detoxification

रोज सुबह भीगी हुई किशमिश का सेवन किया जाए, तो इससे लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। रोज इसका सेवन करने से लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है और हार्ट हेल्थ को फायदा भी होता है।

गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं- Good Bacteria

किशमिश गट के लिए प्री बायोटिक की तरह भी काम करती हैं। इसके सेवन से गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और गट हेल्थ इंप्रूव होती है। इससे डाइजेशन ठीक से होता है और डाइजेस्टिव इशुज का खतरा कम होता है। इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या भी ठीक होती है।

इसे भी पढें- क्या किशमिश खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? डॉक्टर से जानें

पेट साफ होता है- Clear Gut

जिन लोगों को कब्ज या अपच की समस्या रहती है, उन्हें इसका सेवन रोज जरूर करना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं, जो नेचुरल लेक्सेटिव की तरह काम करते हैं। इसलिए रोज सुबह किशमिश खाने या इसका पानी पीने से पेट ठीक से साफ हो पाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपको डायबिटीज है या कोई हेल्थ इशु रहता है, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन रोज करें।
  • अगर आप रातभर पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से पेट साफ होगा और बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी।
  • ध्यान रखें कि इसका सेवन कम मात्रा में ही करें। क्योंकि, इसमें नेचुरल शुगर मौजूद होती है। अगर अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो इस कारण वजन बढ़ सकता है।
  • जिन लोगों को इरिटेबल बॉवेल की समस्या रहती है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • किशमिश को हेल्दी स्नैकिंग के लिए डाइट में शामिल किया जा सकता है। अगर आप काली किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन इंप्रूव होगा और एसिडिटी से राहत मिलेगी।

निष्कर्ष

गट हेल्थ के लिए किशमिश का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें डाइटरी फाइबर मौजूद होता है, जो बॉवेल मूवमेंट ठीक होती है। रोज किशमिश खाने से लिवर डिटॉक्स होता है और डाइजेशन इंप्रूव होता है। इसके सेवन से पाचन संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलती है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

FAQ

  • चमकती त्वचा के लिए किशमिश कैसे खाएं?

    त्चचा में निखार लाने के लिए आप कई तरह से किशमिश डाइट में शामिल कर सकते हैं। पानी में भिगोकर रखी गई किशमिश को आप सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसके अलावा, रोज किशमिश के पानी का सेवन भी किया जा सकता है। 
  • रोज किशमिश खाने से क्या होता है?

    रोज किशमिश खाने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा होगा। इसका सेवन रोज करने से एनर्जी लेवल बूस्ट होगा और आप एक्टिव रहेंगे। इसके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होगा और स्किन हेल्थ भी इंप्रूव होगी। 
  • सुबह खाली पेट किशमिश खाने के क्या फायदे हैं?

    सुबह खाली पेट किशमिश खाने से दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद मिलेगी। इसके सेवन से पाचन क्रिया तेज होगी और पेट भी ठीक से साफ होगा। 

 

 

 

Read Next

क्या थायराइड में लौकी का जूस फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer