Expert

क्या आम का जूस कब्ज के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियो में आम का सेवन करना लोग काफी पसंद करते हैं, आम न केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके अनेक फायदे भी हैं। यहां जानिए, क्या आम का जूस कब्ज के लिए अच्छा है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आम का जूस कब्ज के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें


गर्मियों का मौसम आते ही फलों के राजा आम की बहार आ जाती है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई आम के मीठे और रसीले स्वाद का दीवाना होता है। आम न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे सेहत के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं। कई लोग इसे सीधा फल के रूप में खाते हैं, तो कुछ लोग आम का जूस बनाकर पीना पसंद करते हैं। खासकर गर्मियों में ठंडा आम का जूस पीना एक आम आदत बन जाती है।

लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल, कम फाइबर युक्त डाइट और पानी की कमी की वजह से कब्ज (Constipation) की समस्या आम हो गई है। ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या आम का जूस कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है? क्योंकि आम को एक ऐसा फल माना जाता है जो पाचन को सुधारता है और पेट को आराम देता है। वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग मानते हैं कि आम का अधिक सेवन उल्टा कब्ज बढ़ा सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आम का जूस वास्तव में कब्ज के लिए फायदेमंद है या नहीं, और इसका सेवन कैसे, कब और कितनी मात्रा में किया जाए ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने डाइटिशियन गीतांजलि सिंह (M.sc Food and Nutrition) से बात की-

क्या आम का जूस कब्ज के लिए अच्छा है? - Is Mango Juice Good For Constipation

आम का रस विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम और पानी से भरपूर होता है। ये सभी तत्व पाचन को बेहतर बनाते हैं। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर होता है जो आंतों में जाकर मल को नरम बनाता है और उसे बाहर निकालने में मदद करता है। पोटैशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है, जो मांसपेशियों और पाचन तंत्र के कामकाज के लिए जरूरी है। डाइटिशियन के अनुसार आम का रस कब्ज में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन केवल इसका सेवन ही काफी नहीं है। बैलेंस डाइट और सही लाइफस्टाइल जरूरी है। आम के रस को पाचन एंजाइम से भरपूर फल मानते हैं जो कब्ज दूर करने में मदद करता है, लेकिन मात्रा और समय का ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आम की गुठली से लेकर गूदे तक, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे, नुकसान और सेवन का सही तरीका

  • आम का रस पाचन क्रिया को तेज करता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करते हैं।
  • आम के रस में मौजूद फाइबर मल को नरम और सहज रूप से बाहर निकलने योग्य बनाता है।
  • कब्ज में पानी की कमी भी एक बड़ी समस्या होती है। आम के रस में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट करता है और मल को मुलायम बनाता है।
  • आम का रस शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में मदद करता है, जिससे आंतों की सफाई होती है।

इसे भी पढ़ें: केमि‍कल से पके आम खाने से सेहत को होते हैं ये 5 नुकसान, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे करें पहचान

is mango juice good for constipation

आम का रस कैसे पीना चाहिए?

कब्ज में आम का रस सुबह लेना फायदेमंद होता है। इसे बिना चीनी या किसी मिलावट के ताजा पीना चाहिए। ध्यान रखें कि आम का रस फ्रिज में रखकर न पिएं।

आम का रस कब नहीं पीना चाहिए?

  • अगर आपको एसिडिटी या गैस की समस्या है तो आम का रस सीमित मात्रा में लें।
  • डायबिटीज मरीजों को आम के रस का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
  • अगर पेट में सूजन या दस्त की समस्या हो तो आम का रस न पिएं।
  • बच्चों और बुजुर्गों को भी बहुत अधिक आम का रस देने से बचें।

निष्कर्ष

आम का रस कब्ज की समस्या में मददगार साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें नेचुरल फाइबर, पानी और पाचन एंजाइम होते हैं जो मल त्याग को आसान बनाते हैं। हालांकि, इसका सेवन संयमित मात्रा में करना चाहिए और विशेषकर डायबिटीज, एसिडिटी या अन्य पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। कब्ज से बचने के लिए केवल आम के रस पर निर्भर न रहें, बल्कि हाइड्रेशन, फाइबर युक्त भोजन और नियमित एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस तरह आप कब्ज जैसी समस्या से बच सकते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या आम का रस मल को नरम करता है?

    हां, आम का रस मल को नरम करने में मदद कर सकता है। इसमें प्राकृतिक रूप से मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को एक्टिव करता है, जिससे आंतों की गति बढ़ती है और मल नरम होकर आसानी से बाहर निकलता है। साथ ही, आम का रस शरीर को हाइड्रेट रखता है, जो कब्ज में राहत के लिए जरूरी होता है। आम में मौजूद पाचन एंजाइम भी भोजन को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। हालांकि, इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में पीने से उल्टा पेट में गैस या दस्त की समस्या हो सकती है।
  • आम की तासीर कैसी होती है?

    आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में और सही तरीके से खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, आम शरीर में गर्मी पैदा करता है, जो अधिक मात्रा में सेवन करने पर नाक से खून आना, मुंह में छाले, पिंपल्स या पेट में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। 
  • आम किसे नहीं लेना चाहिए?

    आम स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को आम सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है। जिन लोगों को गर्मी की तासीर से जुड़ी समस्याएं जैसे मुंह में छाले, पिंपल्स या एसिडिटी होती है, उन्हें भी अधिक आम खाने से बचना चाहिए। मोटापा या वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग भी आम का सेवन कंट्रोल करें।

 

 

 

Read Next

क्या आडू हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer