सर्दियों में संतरे का जूस पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

संतरे का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जानें संतरे का जूस पीना चाहिए या नहीं-
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में संतरे का जूस पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से


Should We Drink Orange Juice in Winters in Hindi: सर्दियों में शरीर का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इस मौसम में थोड़ी-सी भी लापरवाही आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकती है। इसलिए सर्दियों में आपको अपने शरीर का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आपको ड्राई फ्रूट्स और सीड्स के साथ ही फलों और सब्जियों का भी सेवन करना चाहिए। सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जूस भी जरूर पीना चाहिए। इस मौसम में अकसर लोग गाजर और चुकंदर का जूस पीते हैं। हालांकि, कई लोग इस मौसम में संतरे का जूस भी पीते हैं। लेकिन सर्दियों में संतरे का जूस पीना चाहिए या नहीं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

सर्दियों में संतरे का जूस पीना चाहिए या नहीं?- Should We Drink Orange Juice in Winters in Hindi

स्वस्थ रहने के लिए जूस पीने की सलाह दी जाती है। खासकर, सर्दियों में जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। सर्दियों में अकसर लोग गाजर, चुकंदर और आंवला जूस का सेवन करते हैं। लेकिन सर्दियों में कुछ तरह के जूस का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अकसर लोगों के मन में सवाल आता है कि सर्दियों में संतरे का जूस पीना चाहिए या नहीं?

डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि सर्दियों में संतरे का जूस पिया जा सकता है। सर्दियों में संतरे का जूस पीना बेहद लाभकारी होता है। संतरे के जूस में विटामिन सी होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आप सर्दियों में नियमित रूप से संतरे का जूस पिएंगे, तो इससे सर्दी-जुकाम और फ्लू से लड़ने में मदद मिलेगी। संतरे का जूस पीने से शरीर की सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं, जो त्वचा और शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए आपको संतरे का जूस जरूर पीना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में संतरे का जूस पीने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका

orange juice

सर्दियों में संतरे का जूस पीने के फायदे- Benefits of Drinking Orange Juice in Winters in Hindi

1. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए

सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे में संतरे का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप सर्दियों में संतरे का जूस पिएंगे, तो इससे मौसमी बीमारियों से भी बचाव होगा

2. सर्दी-जुकाम की समस्या ठीक करे

सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी की वजह से अकसर लोग सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। आप सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए संतरे का जूस पी सकते हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं संतरे का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

3. शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकाले

संतेर के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आप सर्दियों में नियमित रूप से संतरे का जूस पिएंगे, तो इससे पाचन में सुधार होगा और विषाक्त पदार्थ भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे। संतरे का जूस शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करेगा। 

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए आप भी संतरे का जूस पी सकते हैं। इस जूस को पीने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो संतरे का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। 

Read Next

साग के साथ जरूर खाएं सफेद मक्खन (White Butter), डाइटिशियन से जानें इसके फायदे

Disclaimer