क्या डायबिटीज रोगी सत्तू का शरबत पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

डायबिटीज रोगियों के मन में अक्सर सत्तू के शरबत को लेकर कंफ्यूजन रहती है। आइये इस लेख में जानते हें इस शरबत से डायबिटीज रोगियों को मिलने वाले फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या डायबिटीज रोगी सत्तू का शरबत पी सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Can Diabetics Drink Sattu in Hindi: गर्मियों में अधिकतर लोग सत्तू का सेवन करते हैं। सत्तू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही, सत्तू की तासीर भी ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाती है। सत्तू पेट और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। सत्तू का शरबत पीने से डाइजेशन भी बेहतर बनता है। आपको गर्मियों में नियमित रूप से सत्तू का शरबत जरूर पीना चाहिए। यह गैस, एसिडिटी और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हर व्यक्ति को गर्मियों में सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन क्या डायबिटीज रोगी सत्तू का शरबत पी सकते हैं? सत्तू का शरबत पीने से डायबिटीज रोगियों को क्या लाभ मिलते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

क्या डायबिटीज रोगी सत्तू का शरबत पी सकते हैं?- Can Diabetics Drink Sattu Sharbat Know from Expert in Hindi

सत्तू का शरबत बेहद लाभकारी होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए भी सत्तू का शरबत पीना फायदेमंद होता है। सत्तू, कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा होता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, जो डायबिटीज से पीड़ित लोगों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सत्तू, ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए भी अच्छा होता है। 

डायबिटीज में सत्तू का शरबत पीने के फायदे- Sattu Sharbat Benefits for Diabetics in Hindi

सत्तू का शरबत पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। दरअसल, डायबिटीज रोगियों को अधिक वजन से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में सत्तू का शरबत पीना फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है। 

सत्तू के शरबत में फाइबर अधिक होता है। यह पोषक तत्व डायबिटीज रोगियों के लिए जरूर होता है। 

  • सत्तू का शरबत प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इससे डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलता है और कई लक्षणों से आराम मिलता है।
  • डायबिटीज रोगियों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सत्तू का शरबत पीना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों के लिए अच्छा होता है।
  • सत्तू का शरबत पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप भी सत्तू का शरबत पी सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए भी सत्तू का शरबत फायदेमंद होता है। 

Read Next

माता-पिता की ये आदतें बच्चों को बना सकती हैं डायबिटीज का शिकार, आप भी बरतें सावधानी

Disclaimer