Expert

लंच के दौरान रखें इन 3 नियमों का ध्यान, डाइजेशन रहेगी दुरुस्त और दूर होंगी पाचन संबंधी समस्याएं

Rules To Follow During Lunch For Good Digestion: अगर आप दोपहर के भोजन के दौरान ये नियम फॉलो करते हैं, तो आपका डाइजेशन बूस्ट होगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
लंच के दौरान रखें इन 3 नियमों का ध्यान, डाइजेशन रहेगी दुरुस्त और दूर होंगी पाचन संबंधी समस्याएं

Rules To Follow During Lunch For Good Digestion: आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि दोपहर में हम लोग अगर कुछ उल्टा-सीधा या भारी भी खा लेते हैं, तो वह भी बहुत आसानी से पच जाता है। वहीं, इसके विपरीत जब आप सुबह या रात के समय कुछ ऐसा खाते हैं, तो आपका पाचन गड़बड़ हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? आयुर्वेद के अनुसार, यदि एक दिन को तीन भागों में विभाजित किया जाए, तो दिन का पहला भाग ( सुबह 6 से 10) कफ प्रधान होता है। दिन का दूसरा भाग (10 से 2) पित्त प्रधान  और दिन का तीसरा भाग (2 से 6) वात प्रधान होता है। आपकी पाचन अग्नि भी सूर्य की शक्ति की तरह काम करती है। 12 से 2 बजे के बीच का समय वह माना जाता है जब सूर्य की अग्नि अपने चरम पर होती है और हमारी आंतरिक पाचन अग्नि भी मजबूत होती है। लेकिन सुबह और शाम के समय जिस तरह सूर्य की अग्नि मंद होती है, उसी तरह हमारी पाचन अग्नि भी मंद पड़ जाती है। इसलिए आयुर्वेद दोपहर के भोजन को दिन का मुख्य भोजन मानता है। अच्छी मात्रा में भारी तत्वों वाला भोजन करना आपकी अग्नि को स्वस्थ रखने का एक महत्वपूर्ण कारक है। डाइजेशन को दुरुस्त रखने के लिए आयुर्वेद में कुछ नियम बताए गए हैं, जिन्हें आपको दोपहर का भोजन करते समय जरूर फॉलो करना चाहिए। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इनके बारे में विस्तार से बताया है। अधिक जानने के लिए पढ़ते रहें यह लेख...

Rules To Follow During Lunch For Good Digestion

मजबूत डाइजेशन के लिए लंच करते समय ध्यान रखें ये 3 नियम- Rules To Follow During Lunch For Good Digestion In Hindi

1. दोपहर का भोजन राजा की तरह करें

आयुर्वेद के अनुसार, 10 से 2 बजे के बीच आपको अपना लंच कर लेना चाहिए। इस समय को पित्त काल कहा जाता है। क्योंकि इस दौरान सूर्य की तरह हमारी पाचन अग्रि भी अपने चर्म पर होती है। इस दौरान आपका पाचन भी अपने चर्म पर होता है, जिससे आप जो कुछ भी खाते हैं आसानी से पच जाता है। यह दिन का सबसे बड़ा भोजन है। इस दौरान आप अधिक और भारी मात्रा में भी खा सकते हैं। इससे पाचन अग्नि को बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: खाने के तुरंत बाद चलने की आदत कमजोर करती है डाइजेशन, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण

2. सभी भारी फूड्स लंच में खाएं

आयुर्वेद के अनुसार, पचने में भारी फूड्स के स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। इस दौरान आप फैट युक्त फूड्स, मीट, मांस, चिकन और अंडे आदि जैसे भारी फूड्स को भी आसानी से पचा सकते हैं। यह आपके पाचन अग्नि को बनाए रखने और पाचन को दुरुस्त रखने में भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पाचन (डाइजेशन) अच्छा रखना है तो आज से अपना लें ये 5 आदतें, पेट हमेशा रहेगा हेल्दी

3. भोजन की शुरुआत सही फूड के साथ करें

दोपहर के भोजन की शुरुआत कुछ स्वाद में मीठे फूड्स जैसे घी, चावल, प्राकृतिक मिठाई के साथ करें और अपने भोजन का अंत कुछ ऐसा खाकर करें, जो स्वाद में कसैला और कड़वा हो जैसे छाछ। इससे आपको अपने पाचन को दुरुस्त रखने मं बहुत मदद मिलेगी।

All Image Source: Freepik

Read Next

एक साथ खाएं अश्वगंधा और विदारीकंद, पुरुषों को मिलेंगे अनोखे फायदे

Disclaimer