Doctor Verified

एक साथ खाएं अश्वगंधा और विदारीकंद, पुरुषों को मिलेंगे अनोखे फायदे

Benefits of Ashwagandha and Vidarikand: अश्वगंधा और विदारीकंद पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद औषधि है, जानें इसका सेवन करने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक साथ खाएं अश्वगंधा और विदारीकंद, पुरुषों को मिलेंगे अनोखे फायदे


Benefits of Ashwagandha and Vidarikand: पुराने जमाने में लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए तमाम तरह की आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करते थे। आयुर्वेदिक औषधियों के शक्तिशाली गुण शरीर को हेल्दी रखने से लेकर बीमारियों के खतरे को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। अश्वगंधा और विदारीकंद भी बहुत ही शक्तिशाली जड़ी-बूटी हैं। इनका सेवन करने से शरीर की कई गंभीर परेशानियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। अश्वगंधा में मौजूद गुण शरीर को शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं। वहीं विदारीकंद सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार समेत कई गंभीर इन्फेक्शन से छुटकारा पाने के लिए फायदेमंद औषधि मानी जाती है। पुरुषों के लिए अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन रामबाण होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं पुरुषों के लिए अश्वगंधा और विदारीकंद के फायदे और सेवन का तरीका।

पुरुषों के लिए अश्वगंधा और विदारीकंद के फायदे- Benefits of Ashwagandha and Vidarikand For Men in Hindi

अश्वगंधा और विदारीकंद दोनों ही बारहमासी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल शरीर की कई गंभीर समस्याओं और बीमारियों के इलाज में पुराने समय से ही किया जा रहा है। पुरुषों की कई गंभीर परेशानियों में अश्वगंधा और विदारीकंद फायदेमंद होते हैं। इन दोनों का क साथ सेवन करने से मर्दाना कमजोरी से लेकर इनफर्टिलिटी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एसके पांडेय कहते हैं कि, "अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करने से पुरुषों की कई समस्याएं जैसे यौन इच्छा में कमी, स्पर्म काउंट में कमी, शीघ्रपतन और इनफर्टिलिटी आदि से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।"

Benefits of Ashwagandha and Vidarikand

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं लाइकोपीन, जानें किन फूड्स में होता है ये

पुरुषों के लिए अश्वगंधा और विदारीकंद के फायदे इस तरह से हैं-

1. स्पर्म काउंट बढ़ाने में फायदेमंद

खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के चलते पुरुष लो स्पर्म काउंट की परेशानी का शिकार हो जाते हैं। अश्वगंधा और विदारीकंद का एक साथ सेवन करने से लो स्पर्म काउंट की समस्या दूर होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ता है।

2. इनफर्टिलिटी में फायदेमंद

लो स्पर्म काउंट कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनकी वजह से पुरुष इनफर्टिलिटी यानी बांझपन की समस्या का शिकार होते हैं। बांझपन या इनफर्टिलिटी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना डॉक्टर की सलाह के आधार पर अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करना चाहिए।

3. शीघ्रपतन से छुटकारा

शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) पुरुषों में होने वाली आम यौन समस्या है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अश्वगंधा और विदारीकंद के चूर्ण को घी के साथ खाने से बहुत फायदा मिलता है। आप नियमित रूप से इसका सेवन कर शीघ्रपतन से छुटकारा पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मर्दाना ताकत के लिए अंजीर कैसे खाएं? जिनसे बढ़ेगा पुरुषों का स्टैमिना

4. टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन बढ़ाए

टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन की कमी के कारण पुरुषों को सेक्सुअल लाइफ से जुड़ी परेशानियों के अलावा कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा और विदारीकंद का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

5. इरेक्टाइल डिसफंक्शन ठीक करने में फायदेमंद

इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या ठीक करने में अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण कॉर्टिसोल को ठीक करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन करने से इस समस्या में फायदा मिलता है।

कैसे करें अश्वगंधा और विदारीकंद का सेवन?

अश्वगंधा और विदारीकंद का एक साथ सेवन करने के लिए आप सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर की सलाह के आधार पर आप अश्वगंधा और विदारीकंद के चूर्ण को मिक्स करके घी या शहद के साथ खा सकते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन करने से बचना चाहिए अन्यथा कई नुकसान भी हो सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

बेहतर पाचन के लिए अपनाएं आयुर्वेद में बताए दोपहर के भोजन के ये 3 नियम, जल्द दिखेगा असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version