Doctor Verified

क्या सर्दियों में नींबू पानी पीना चाहिए? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यहां जानिए, क्या सर्दी में नींबू पानी पीना चाहिए?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सर्दियों में नींबू पानी पीना चाहिए? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद


सर्दियों का मौसम ठंड के कारण सेहत को प्रभावित करने वाला होता है। इस दौरान शरीर को न केवल बाहरी ठंड से बचाने की जरूरत होती है, बल्कि अंदरूनी स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। दरअसल, इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने पर मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, ठंड के कारण त्वचा पर ड्राईनेस, जोड़ों में दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी आम हो जाती हैं। आयुर्वेद में इस बात पर जोर दिया जाता है कि सर्दियों में खानपान, दिनचर्या और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है। लेकिन कई बार हम नींबू पानी जैसी कुछ चीजों का सेवन सर्दियों में भी करते हैं जिसका सेहत पर बुरा असर भी हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, नींबू पानी का सेवन कुछ परिस्थितियों में तो फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में इसे सीमित करना चाहिए। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि क्या सर्दियों में नींबू पानी पीना चाहिए?

क्या सर्दियों में नींबू पानी पीना चाहिए? | Should You Drink Lemon Water In Winter

आयुर्वेद के अनुसार, नींबू पानी शरीर में होने वाली रस धातु से पित्त को निकालने में मदद करता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी तासीर गर्म होती है या जो पित्त दोष से परेशान हैं। नींबू पानी की तासीर ठंडी होती है और सर्दियों में इसके सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी, खांसी, जुकाम या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, जिन लोगों की तासीर गर्म होती है, यानी जो लोग एसिडिटी, अपच या पेट में जलन जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, वे नींबू पानी का सेवन दिन के समय कर सकते हैं। डॉ. श्रेय के अनुसार, नींबू पानी शरीर में पित्त को संतुलित करता है और रस धातु से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। हालांकि, ठंड के मौसम में इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए करें नींबू और शहद का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

सर्दियों में जब शरीर की इम्यूनिटी पहले से ही कमजोर हो सकती है, तो नींबू पानी के सेवन से शारीरिक तनाव, सर्दी और खांसी की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस मौसम में, विशेष रूप से एलर्जी की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को नींबू पानी से परहेज करना चाहिए।

Lemon Water In Winter

इसे भी पढ़ें: एप्पल साइडर विनेगर या नींबू पानी वजन कम करने के लिए क्या है बेहतर? जानें डाइटिशियन से

सर्दियों में नींबू पानी पीने का सही तरीका

  • सर्दियों में नींबू पानी का सेवन सीमित मात्रा में करें और रात के समय नींबू पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शरीर को ठंडा कर सकता है और नींद में रुकावट पैदा कर सकता है।
  • सर्दियों में ठंडे पानी से नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। इसके बजाय गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से इसके फायदे ज्यादा होते हैं।
  • यदि आपकी तासीर ठंडी है या आप एलर्जी से परेशान हैं, तो नींबू पानी के सेवन से पहले किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा।

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, नींबू पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स और इम्यूनिटी बूस्टर हो सकता है, लेकिन सर्दियों में इसके सेवन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो सर्दियों में नींबू पानी की सेवन सोच-समझकर ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि नींबू पानी की तासीर ठंडी होता है और मौसम भी ठंडा है तो इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

बाजरे की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version