Expert

क्या क्रैनबेरी जोड़ों के दर्द से राहत पाने में मदद करती है? एक्सपर्ट से जानें

Is Cranberry Good For Joint Pain: क्रैनबेरी जूस पीने से जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है या नहीं, इस लेख में एक्सपर्ट से जानें..
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या क्रैनबेरी जोड़ों के दर्द से राहत पाने में मदद करती है? एक्सपर्ट से जानें


Is Cranberry Good For Joint Pain: बढ़ती उम्र के साथ लोगों में जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या होना बहुत आम है। कुछ लोगों में यह समस्या पोषण की कमी के कारण देखने को मिलती है, तो वहीं कुछ में यह किसी गंभीर स्थिति का परिणाम हो सकता है जैसे रूमेटाइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस या गाउट। जोड़ों में दर्द की समस्या पुरुष और महिलाओं दोनों में समान रूप से देखने को मिलती है। जोड़ो में दर्द होने पर लोग क्रैनबेरी का सेवन करने का सुझाव काफी देते हैं। ऐसा माना जाता है कि क्रैनबेरी खाने से जोड़ों की सूजन को कम करने और दर्द से राहत प्रदान करने में मदद कर सकता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या क्रैनबेरी जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने आपकी मदद कर सकता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बाती की। जोड़ों के दर्द में क्रैनबेरी कितना प्रभावी है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Is Cranberry Good For Joint Pain In Hindi

क्या क्रैनबेरी जोड़ों के दर्द के लिए अच्छा है- Is Cranberry Good For Joint Pain In Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "कुछ अध्ययन में यह पाया गया है कि क्रैनबेरी का सेवन जोड़ों के दर्द से राहत प्रदान करता है। ब्राजील के लोंद्रिना विश्वविद्यालय ने एक अध्ययन किया, जिसमें उन्होंने रुमेटीइड गठिया से पीड़ित 41 महिलाओं की स्थिति का अवलोकन किया। इस अध्ययन में निष्कर्ष निकाला गया है कि क्रैनबेरी जूस रूमेटोइड गठिया वाले रोगियों जोड़ों की सूजन और दर्द से राहत प्रदान कर सकता है। यूके में 400,000 महिलाओं में रुमेटीइड गठिया का निदान किया गया है। इसमें पाया गया कि आधा लीटर क्रैनबेरी जूस का सेवन करने से जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिली। अध्ययन में तीन महीने तक क्रैनबेरी जूस के नियमित सेवन से जोड़ों में सूजन, दर्द और जकड़न को दूर करने में मदद मिली।

आर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुसार, "क्रैनबेरी और अन्य बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जिनका सेवन गठिया के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।"

इसे भी पढ़ें: मानसून में अर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए इन 5 तेलों से करें मालिश, सूजन भी होगी दूर

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "क्रैनबेरी जूस का सेवन करने से किडनी को स्वस्थ रखने और फंक्शन में सुधार करने में मदद मिलती है। इस तरह यह शरीर से प्यूरीन को बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर में प्यूरीन की अधिक मात्रा गाउट और हाई यूरिक एसिड का कारण बनती है। जिसके कारण लोगों को जोड़ों में सूजन व दर्द की समस्या का सामना भी करना पड़ता है।"

इसे भी पढ़ें: क्या अंडे खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें गठिया के रोगियों को अंडे खाने चाहिए या नहीं

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए क्रैनबेरी का सेवन कैसे करें- How To Eat Cranberry To Relieve Joint Pain In Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "भले ही क्रैनबेरी का सेवन आपको जोड़ों के दर्द से राहत प्रदान कर सकता है। लेकिन आपको डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप जोड़ों में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं, तो पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें। उनकी सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करें। बात अगर क्रैनबेरी के सेवन की करें, तो आप सीधे तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं या नियमित इसका जूस पी सकते हैं। लेकिन इसका कितनी मात्रा में सेवन करें, यह आपको डॉक्टर बेहतर बता सकते हैं।"

All Image Source: freepik

 

Read Next

क्या क्रैनबेरी जूस पीने से क्रिएटिनिन लेवल कम हो सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer