Expert

जोड़ों के लिए नोनी जूस क्या के फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

जोड़ों में दर्द की समस्या आज के समय में काफी आम हो गई है, जिससे राहत पाने के लिए आप नोनी जूस पी सकते हैं, आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में- 
  • SHARE
  • FOLLOW
जोड़ों के लिए नोनी जूस क्या के फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें


आज के समय में लोगों में पोषण की कमी और शारीरिक गतिविधियां न करने का असर उनके शरीर में नजर आने लगा है। ऐसे में लोगों के जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बुजुर्गों से लेकर युवा लोगों के जोड़ों में दर्द होना अब आम हो गया है, जो न सिर्फ चलने-फिरने में समस्या का कारण बनता है, बल्कि रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर डालता है। ऐसे में लोग जोड़ों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए कई तरह की नेचुरल चीजों का सेवन करते हैं, जो इस समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं में नोनी जूस भी शामिल है। तो आइए डायटेटिक्स प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह (Sakshi Singh, Founder and Nutritionist, Dietetic Place) से जानते हैं कि जोड़ों के दर्द से राहत पाने में नोनी जूस कैसे फायदेमंद है?

जोड़ों के लिए नोनी जूस के फायदे - Benefits of Noni Juice for Joints in Hindi

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए नोनी जूस काफी फायदेमंद होता है, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

1. सूजन कम करें

जोड़ों में दर्द का बड़ा कारण सूजन की समस्या होती है, जो अक्सर आर्थराइटिस जैसी समस्याओं के कारण होता है। इस स्थिति में नोनी जूस पीना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से इस जूस को पीने से जोड़ों की सूजन को धीरे-धीरे कम करने में मदद मिलती है, जो दर्द से राहत दिलाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ब्रेन के लिए फायदेमंद है नोनी फल के जूस? डायटिशियन से जानें

2. नेचुरल पैन किलर

नोनी जूस में स्कोपोलिटिन (Scopoletin) के गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में काफी फायदेमंद होता है, जो शरीर में दर्द को कम करने में मदद करता है। इसलिए, जो लोग लंबे समय से जोड़ों में होने वाले दर्द के कारण पीड़ित रहते हैं, उनके लिए ये जूस नेचुरल पैन किलर के रूप में काम करता है।

3. जोड़ों की गतिशिलता में सुधार

नोनी जूस का सेवन शरीर के सेल रिपेयरिंग प्रोसेस को बढ़ावा देता है और कंड्रोसाइट्स को सपोर्ट करता है, जिससे जोड़ों की बीच की कार्टिलेज स्ट्रॉन्ग होता है। इस जूस का सेवन आपके जोड़ों के मूवमेंट को बेहतर बनाता है, जो इनमें होने वाली जकड़न को कम करता है, जिससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

Noni-Juice-for-Joints-inside

4. इम्यून सिस्टम को मजबूत करें

शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण भी कई लोगों के जोड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, जो सूजन और इन्फेक्शन को आसानी से बढ़ा सकता है। नोनी जूस में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर की सूजन कम होती है और जोड़ों का दर्द भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं नोनी का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

5. फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा करें

नोनी जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते हैं और जोड़ों को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं।

6. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

शरीर का खराब ब्लड सर्कुलेशन कई बार जोड़ों से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में नोनी जूस का सेवन आपके ब्लड को साफ करता है और सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। इस जूस को पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है और शरीर को पोषण भी मिलता है।

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए नोनी जूस कैसे पिएं?

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में नोनी का जूस काफी फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका सेवन सही तरीके से करना भी बहुत जरूरी है। इसलिए आप खाली पेट सुबह 10 से 20 ml नोनी जूस पिएं। लेकिन, नोनी जूस पीने के कम से कम आधे घंटे तक कुछ भी खाने या पीने से बचें। अगर आप नियमित रूप से 2 से 3 महीने तक नोनी जूस का सेवन करते हैं तो आपको शरीर में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।

निष्कर्ष

नोनी जूस एक नेचुरल औषधि के रूप में आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग राहत पाने के लिए अपनी डाइट में नोनी जूस को शामिल कर सकते हैं। इसलिए, अगर आप भी जोड़ों की समस्या से पीड़ित हैं तो इस जूस का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

वजन घटाने के लिए स्मूदी बेहतर है या फ्रूट जूस? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 14, 2025 06:04 IST

    Published By : कात्यायनी तिवारी

TAGS