Noni Juice Benefits In Hindi: नोनी एक तरह का फल है, जो आमतौर पर भारत में पाया जाता है और इसे इंडियन मलबेरी के रूप में भी जाना जाता है। यह फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए इसे लोग अलग-अलग तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इतनी ही नहीं नोनी के पेड़, पत्तों और जड़ का उपयोग भी कई औषधिय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन, क्या आपको पता है नोनी का जूस भी आपकी सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं होता है। नोनी के जूस (Noni Juice Health Benefits) में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने और राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आइए डायटेटिक प्लेस की फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी सिंह से जानते हैं कि नोनी जूस के क्या फायदे हैं?
नोनी जूस के फायदे - Benefits Of Noni Juice in Hindi
1. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना
नोनी जूस में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम (Which juice is good for immunity?) को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते है औऱ सामान्य सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव में मदद करता है। NCBI के अनुसार, "चूहों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नोनी जूस के सेवन से उनके इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ा। 15 दिनों तक नोनी जूस पीने के बाद, चूहों के शरीर में कुछ सेल्स की गतिविधि कम हो गई, जो इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।"
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं नोनी का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
2. जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत
नोनी जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया (juice for arthritis pain relief) और अन्य जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में राहत दिला सकते हैं। यह जूस जोड़ों के लचीलापन को बढ़ाता है और दर्द को कम करता है। एनसीबीआई के अनुसार, "नोनी प्लांट में दर्द और सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं। दो ओपन-लेबल क्लिनिकल ट्रायल में पाया गया कि नोनी जूस पीने से गठिया और गर्दन के दर्द में राहत मिलती है। एक स्टडी में 90 मरीजों को शामिल किया गया, जिन्हें नोनी जूस, फिजियोथेरेपी या दोनों का मिश्रण दिया गया था। स्टडी से पता चला कि नोनी जूस पीने से दर्द कम हुआ और उनकी गति में सुधार हुआ।
3. वजन कम करने में मददगार
नोनी जूस को नियमित रूप से पीने से वजन घटाने में मदद भी मिल सकती है। इस जूस का सेवन मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में जमे फैट को कम करने में मदद करता है। NCBI के द्वारा नोनी जूस पीने से वजन कम करने को लेकर दो अलग-अलग अध्ययन किए गए हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि नोनी जूस पीने से शरीर की चर्बी कम (which juice is best for weight loss) होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। दूसरी स्टडी में पाया गया कि नोनी जूस पीने से मांसपेशियों का अध्ययन में पाया गया कि नोनी जूस पीने से मांसपेशियों का द्रव्यमान बना रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
4. दिल की सेहत के लिए
नोनी जूस का सेवन आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए (What juice is good for the heart?) फायदेमंद माना जाता है। यह जूस हार्ट के मरीजों को होने वाले जोखिम को कम करने में मदद करता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और हार्ट हेल्थ में सुधार करने में मदद करता है। नोनी जूस के सेवन से दिल के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। NCBI के एक अध्ययन में पाया गया कि नोनी जूस पीने से ब्लड में ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, नोनी जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
नोनी जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है और त्वचा को चमकदार (juice for skin glow) बनाती है। इतना ही नहीं ये बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। NCBI की स्टडी के अनुसार, नोनी के अर्क के उपयोग से स्किन में सूजन कम होती है और स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है, जिससे एजिंग धीमी हो जाती है। नोनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है और स्किन की समस्याओं को दूर करता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है नोनी का जूस, एक्सपर्ट से जानें नोनी जूस के 8 फायदे और नुकसान
6. मसूड़ों और दांतों की देखभाल
नोनी जूस का सेवन आपके मसूड़ों की सूजन को कम करने और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। नोनी जूस के सेवन से ओरल हेल्थ में सुधार हो सकता है। NCBI की स्टडी के अनुसार, नोनी जूस पीने से मुंह धोने से मसूड़ों की सूजन कम होती है और मुंह की सेहत में सुधार होता है। नोनी जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे मुंह की सेहत को बेहतर रखने और दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
नोनी जूस का सेवन कैसे करें?
नोनी जूस का सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं, क्योंकि नोनी जूस खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट नोनी जूस पीने से पोषक तत्व आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। इसके साथ ही आप इसे गर्म पानी के साथ मिलाकर पीने की कोशिश करें। मार्केट में आपको नोनी जूस आसानी से मिल जाएगा। लेकिन अगर आप घर पर नोनी का जूस बनाना चाहते हैं तो एक कंटेनर में पके फल भरें और उसे कुछ दिनों के लिए धूप में फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें। फिर जूस को छानकर पी लें। या आप ताजा नोनी जूस बनाने के लिए पके हुए नोनी फलों को पीसकर और उसकी प्यूरी बनाकर छान लें और फिर पिएं।
निष्कर्ष
नोनी जूस एक नेचुरल ड्रिंक है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, स्किन से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने समेत कई समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में नोनी जूस शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
कौन-कौन सी बीमारियों में नोनी जूस लाभकारी है
नोनी जूस, डायबिटीज, पाचन से जुड़ी समस्याओं, गठिया, हाइपरटेंशन, हाई ब्लड प्रेशर, और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं में फायदेमंद होता है।नोनी जूस महिलाओं के लिए फायदेमंद या नहीं?
नोनी जूस महिलाओं की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह इनफर्टिलिटी, प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।क्या डायबिटीज में नोनी जूस फायदेमंद है
नोनी जूस हमारे ब्लड में मौजूद शुगर और ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में असरदार हो सकते हैं। इसलिए, नोनी जूस में डायबिटीज को कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं।