Doctor Verified

पीरियड्स रेगुलर होने के बावजूद भी नहीं कर पा रही हैं कंसीव, तो जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण

शादी के बाद पति-पत्नी बच्चा प्लान करते हैं लेकिन कई बार महिलाओं को रेगुलर पीरियड्स आने के बाद भी प्रेग्नेंसी नहीं होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स रेगुलर होने के बावजूद भी नहीं कर पा रही हैं कंसीव, तो जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और करियर बनाने की होड़ में महिलाएं और पुरुष लगभग 30 साल की उम्र के बाद शादी करते हैं, जिसके कारण अक्सर लोगों को बेबी प्लान करने में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कई बार महिलाओं को समय से पीरियड्स आते हैं तो उन्हें लगता है कि वह कभी भी आसानी से गर्भ धारण कर सकती हैं लेकिन जब वह बच्चा प्लान करती हैं तो प्रेग्नेंट होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। इस लेख में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी से जानेंगे रेगुलर पीरियड्स आने के बाद भी प्रेग्नेंसी क्यों नहीं होती और इसका इलाज क्या है?

रेगुलर पीरियड्स आने के बाद भी प्रेग्नेंसी क्यों नहीं होती? - Regular Periods But Not Getting Pregnant In Hindi

डॉक्टर राखी ने बताया कि रेगुलर पीरियड्स होने के बाद भी अगर किसी महिला को प्रेग्नेंसी नहीं हो रही है तो इस स्थिति को Anovulatory cycle कहते हैं। इस अवस्था में मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान ओवरी से अंडा रिलीज नहीं होता है, जिसके कारण इनफर्टिलिटी की समस्या होती है।

इसे भी पढ़ें: प्रजनन क्षमता (फर्टिलिटी) बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये 7 बीज, जल्द गर्भधारण में करते हैं मदद

1. पीसीओएस - PCOS

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस की समस्या से आज के समय में कई लड़कियां और महिलाएं जूझ रही हैं। यह एक तरह का डिसऑर्डर है, जिसमें मेटाबॉलिक और हार्मोनल असंतुलन के कारण प्रेग्नेंसी पर असर पड़ सकता है। पीसीओएस में कई महिलाओं को पीरियड्स समय पर आते हैं लेकिन प्रेग्नेंसी नहीं होती है।

2. वजन कम या ज्यादा होना - Over Or Under Weight

कई बार महिलाओं को पीरियड्स समय से होते हैं लेकिन उनका वजन कम या ज्यादा होता है, जिसके कारण भी गर्भ धारण करने में समस्या होती है। प्रेग्नेंसी के लिए शरीर का फिट होना और वजन कंट्रोल में होना बेहद जरूरी होता है। 

3. थायराइड - Thyroid

बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आजकल कई महिलाएं थायराइड की समस्या से जूझ रही हैं। शरीर में थायराइड का लेवल बिगड़ने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। थायराइड का लेवल बिगड़ने से महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।

infertility

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में महिलाओं को हल्दी वाला पानी पीना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की राय

4. हैवी एक्सरसाइज - Heavy Exercise

अगर आप रोजाना हैवी एक्सरसाइज करती हैं तो इसके कारण भी प्रेग्नेंट होने में समस्या आ सकती है। ऐसे में जो महिलाएं बेबी प्लान कर रही हों उन्हें हल्की एक्सरसाइज के साथ योग और प्राणायाम करना चाहिए। 

प्रेग्नेंट होने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव - Lifestyle Changes To Get Pregnant

1. प्रेग्नेंट होने के लिए रोजाना योग करना शुरू करें। भुजंगासन, तितली आसन और मत्यासन करने से शरीर फिट रहेगा और प्रेग्नेंट होने का चांस भी बढ़ सकता है।

2. रोजाना अपने सोने और जगने का समय निर्धारित करें और इस नियम को फॉलो करें। ध्यान रखें कि आप 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें, इससे शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या कम हो सकती है।

3. डाइट में ओमेगा 3 से भरपूर चीजों को शामिल करें, रोजाना ऐसी चीजें खाएं जिनसे शरीर को हेल्दी फैट्स मिलें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में बच्चे के लिए खरतनाक हो सकता है Placental Abruption, जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer