
Conditions That Can Cause Late Period In Hindi: महिलाओं को हर महीने एक निश्चित पीरियड साइकिल से गुजरना पड़ता है। लेकिन, कई बार कुछ समस्याओं में पीरियड्स साइकिल अनियमित हो जाती है, जिसकी वजह से उनको पीरियड्स नहीं आते हैं। वैसे तो, सामान्य रूप से ज्यादातर महिलाओं को 28 से 35 दिनों के अंतराल में हर बार पीरियड्स आते हैं। लेकिन, जब इसमें देरी होती है, तो यह चिंता और महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार पीरियड्स में देरी होना या पीरियड्स न आने के पीछे कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। पीरियड्स न आने या देरी से आने के कारणों में थायरॉइड समस्याएं, एंडोमेट्रियोसिस, यूटराइन फाइब्रॉइड्स, गर्भाशय में कैंसर, हार्मोल बदलाव, स्ट्रेस और वजन का बढ़ना आदि को शामिल किया जाता है। इस लेख में कोकून अस्पताल, जयपुर की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की क्लीनिकल हेड और सीनियर कंसलटेंट डॉ. हिमानी शर्मा से जानते हैं कि किन स्थितियों में महिलाओं को पीरियड्स न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
प्रेग्नेंसी के अलावा पीरियड्स रुकने का कारण क्या हो सकता है - Conditions That Can Cause Late Period In Hindi
थॉयराइड (Thyroid)
थायरॉइड की समस्याओं के कारण महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी अनियमितताएं हो सकती हैं। इनमें भारी या हल्का मासिक धर्म, मासिक धर्म का न आना, तथा समय से पहले या देर से पीरियड्स आना भी शामिल है। जब थायरॉयड ग्रंथि बहुत अधिक थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन करती है, तो इसे हाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है। इस स्थिति में मासिक धर्म (पीरियड्स) के फ्लो में कमी शामिल है। यह एमेनोरिया का कारण भी बन सकता है, जिसमें मासिक धर्म कई महीनों या उससे अधिक समय तक बंद रहता है।
यूटराइन फाइब्रॉएड (Uterine Fibroid)
गर्भाशय में फाइब्रॉएड शरीर में सामान्य हार्मोनल संतुलन को बाधित करके पीरियड्स में देरी और बंद होने का कारण बन सकता है। यह फाइब्रॉएड गर्भाशय की परत और मांसपेशियों के संकुचन को प्रभावित करते हैं। एक्सपर्ट और डॉक्टर बताते हैं कि बड़े फाइब्रॉएड सर्विकस को पूरी तरह से अवरुद्ध कर सकते हैं। ऐसे में पीरियड्स पूरी तरह से रूक सकता है।
एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis)
एंडोमेट्रियोसिस सीधे रूप से पीरियड्स साइकिल को प्रभावित नहीं करता है। लेकिन यह अनियमित मासिक धर्म का कारण बनकर पीरियड्स साइकिल को महत्वपूर्ण रूप से बाधित कर सकता है।
पीसीओएस (PCOS)
पीसीओएस के कारण शरीर में अधिक एंड्रोजन हार्मोन बनता है। इस हार्मोन असंतुलन के चलते ओवरी में सिस्ट बनते हैं और यह ओव्यूलेशन को अनियमित बना सकता है या इसे पूरी तरह से रोक सकता है। इस स्थिति में इंसुलिन जैसे अन्य हार्मोन भी असंतुलित हो सकते हैं। पीसीओएस में भी महिलाओं की पीरियड साइकिल प्रभावित हो सकती हैं।
गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग (Birth Control Pills)
गर्भनिरोधक गोलियों के उपयोग से मासिक धर्म चक्र में बदलाव हो सकता है। ये गोलियां हार्मोन के स्तर को प्रभावित करती हैं, जिससे पीरियड्स में देरी या अनियमितता हो सकती है। वहीं, गोलियों को बंद करने के बाद भी शरीर को सामान्य चक्र में वापस आने में समय लग सकता है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में क्याें होता है जांघों और पेल्विक एरिया में दर्द? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
Why Is My Period Late? Reasons Besides Pregnancy: पीरियड्स में देरी कई कारणों से हो सकती है, जिनमें सामान्य और गंभीर स्थितियां शामिल हैं। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है अपने शरीर के संकेतों को समझना और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करना। समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर आप कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version