Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में बच्चे के लिए खरतनाक हो सकता है Placental Abruption, जानें इसके लक्षण और कारण

प्रेग्नेंसी में प्लेसेंटल अब्रप्शन होने पर मां व बच्चे को जान का जोखिम हो सकता है। आगे जानते हैं इसके कारण और लक्षण क्या होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में बच्चे के लिए खरतनाक हो सकता है Placental Abruption, जानें इसके लक्षण और कारण

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही महिलाओं को काफी सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। महिलाएं प्रेग्नेंसी के हर पड़ाव में आगे बढ़ते हुए कई समस्याओं का सामना करती है। प्रेग्नेंसी में प्लेसेंटल अब्रप्शन एक गंभीर समस्या है। इसमें गर्भ में पल रहे बच्चे को जान को जोखिम हो सकता है। जब आप गर्भवती होती हैं, तो आपके गर्भाशय से प्लेसेंटा यानी एक गर्भनाल विकसित होती है। यह नाल बच्चे तक पोषक तत्व और ऑक्जीन देने का काम करती है। इसके अलावा, बच्चे के रक्त में मौजूद अपशिष्ट को बाहर करने में मदद करती है। जब किसी कारण वश इसमें समस्या आती है तो इसको प्लेसेंटल अब्रप्शन कहा जाता है। आगे स्री रोग विशेषज्ञ विभा बंसल से जानते हैं कि प्लेसेंटल अब्रप्शन क्या है।   

प्लेसेंटल अब्रप्शन क्या है? - What Is Placental Abruption In Hindi

प्लेसेंटल अब्रप्शन एक ऐसी स्थिति है जो गर्भावस्था के दौरान अचानक हो सकती है। यह आपके और आपके बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के समय इसी गर्भनाल से बच्चे तक पोषक तत्व पहुंच पाते हैं। इसके अलावा, बच्चे को ऑक्सीजन में मिलती है। अगर प्लेसेंटा में रुकावट आ जाती है और वह डिलीवरी से पहले ही गर्भाशय की दीवार से अलग हो जातीै है, तो ऐसे में बच्चे के लिए स्थिति खतरनाक हो सकती है।

placental abruption causes in hindi

प्लेसेंटल अब्रप्शन के लक्षण - Symptoms Of Placental Abruption In Hindi

  • वेजाइनल ब्लीडिंग: प्लेसेंटल अब्रप्शन में योनि से रक्तस्राव (वेजाइनल ब्लीडिंग) होता है। ऐसे में गंभीरता अलग-अलग हो सकती है। कुछ मामलों में रक्तस्राव गर्भाशय से संबंधित हो सकता है। 
  • पेट में दर्द: प्लेसेंटल अब्रप्शन के दौरान महिलाओं को अचानक तेज पेट दर्द हो सकता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को दर्द लगातार महसूस हो सकता है। साथ ही, संकुचन (Contraction) होने लगता है।
  • पीठ में दर्द: कुछ महिलाओं को प्लेसेंटल अब्रप्शन में पीठ दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द अक्सर प्रेग्नेंसी से जुड़ी अलग-अलग स्थिति से संबंधित हो सकता है।
  • गर्भाशय में संकुचन: प्लेसेंटल अब्रप्शन गर्भाशय संकुचन (Contraction) को ट्रिगर कर सकता है। यह सामान्य ब्रेक्सटन हिक्स संकुचन (Braxton Hicks Contraction) से अलग हो सकता है। ये संकुचन बार-बार, तीव्र हो सकते हैं।
  • बच्चे को खतरा: गर्भावस्था के दौरान भ्रूण की गतिविधियों की नियमित जांच करना महत्वपूर्ण होता है। यदि बच्चे के गतिविधियों में कमी आती है, तो यह प्लेसेंटल अब्रप्शन की वजह हो सकता है। 

प्लेसेंटल अब्रप्शन के कारण - Causes Of Placental Abruption In Hindi

  • चोट लगना: किसी तरह की चोट प्लेसेंटल अब्रप्शन का कारण हो सकती है। चोट व एक्सिडेंट की वजह से प्लेसेंटा गर्भाशय की दिवार से अलग हो सकता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर और प्रीक्लेम्पसिया: हाई बीपी और प्रीक्लेम्पसिया जैसी स्थितियां प्लेसेंटल अब्रप्शन की संभावना बढ़ा सकती हैं। नसों के भीतर दबाव बढ़ने से प्लेसेंटल जुड़ाव बाधित हो सकता है।
  • एक से अधिक बच्चे होना: एक से अधिक बच्चों की प्रेग्नेंसी में प्लेसेंटल अब्रप्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके कुछ मामलों में गर्भधारण में गर्भाशय और प्लेसेंटा में तनाव हो सकता है। 
  • महिला की अधिक आयु: अधिक उम्र की महिला में प्लेसेंटल अब्रप्शन का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार 35 से अधिक उम्र की महिलाओं में गर्भाशय की नसों में परिवर्तन हो सकता है। 
  • गर्भाशय का अधिक फैलाव: तेजी से फैलने वाला गर्भाशय, जो अक्सर पॉलीहाइड्रेमनियोस (अत्यधिक एमनियोटिक द्रव) के मामलों में देखा जाता है, प्लेसेंटल अब्रप्शन का कारण बन सकता है। इस स्थिति में प्लेसेंटा पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे उसके अलग होने का खतरा हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : प्रीमैच्योर बर्थ के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से समझें

प्लेसेंटल अब्रप्शन से बचाव करने के लिए महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही, समय-समय पर चेकअप कराने से प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले जोखिम को कम किया जा सकता है। 

Read Next

प्रीमैच्योर बर्थ के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से समझें

Disclaimer