Doctor Verified

बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, शरीर रहेगा स्वस्थ

Home Remedies for Weather Change Sickness: सूर्य के प्रकाश में कम समय रहने से विटामिन डी का स्तर कम हो जाता है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, शरीर रहेगा स्वस्थ


Home Remedies for Weather Change Sickness: बदलते मौसम के साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं। फरवरी और मार्च का महीना सर्दी से गर्मी को ओर लेकर जाता हैं। लेकिन इस मौसम में कभी सर्दी और कभी हल्की गर्मी होने के कारण कई तरह की मौसमी बीमारिया जैसे खांसी, जुकाम, शरीर में अकड़न, सिरदर्द और वायरल बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। मौसमी बीमारियां होने पर ये घर के अन्य सदस्यों को भी तेजी से फैलता है। अगर इन मौसमी बीमारियों को जल्दी से ठीक न किया जाएं, तो शरीर में कमजोरी की समस्या भी हो जाती हैं। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों को करने से इम्यूनिटी मजबूत होगी और मौसमी बीमारियों का खतरा कम होगा। इन उपायों को जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से। 

विटामिन डी को डाइट में शामिल करें

हेल्दी रहने और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए डाइट में विटामिन डी युक्त फूड्स को अवश्य शामिल करें। विटामिन डी फूड्स के सेवन से मांसपेशिया और शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। यह शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद है और शरीर को स्वस्थ रखता है। विटामिन डी की पूर्ति के लिए डाइट में अंडा, मछली, संतरा, मशरूम और सोया प्रोडक्ट्स का सेवन किया जा सकता हैं।

हाइड्रेटेड रहें

शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए दिन में कम से 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होने के साथ विषैले पदार्थ बाहर होते हैं, जिससे बीमार होने के चांसेज कम होते हैं। पानी को हल्का गुनगुना पीने के साथ नारियल पानी, नींबू पानी और हर्बल टी का सेवन भी कर सकते हैं।

handwash

नींद

नींद की कमी के कारण भी मौसमी बीमारियां होने के खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रात को 7 से 8 घंटे अवश्य सोएं। भरपूर नींद लेने से पाचन-तंत्र ठीक होने के साथ इम्यूनिटी मजबूत होती हैं और बीमारियों से बचाव होता हैं।

इसे भी पढ़ें- जाती हुई ठंड में गला हो रहा है खराब? इससे राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

हैंडवॉश

बीमारियों से बचाव के लिए सबसे जरूरी हैं कि समस-समय पर हैंडवॉश करते रहें। हैंडवॉश न करने से मौसमी बीमारियां तेजी से फैलती है। बाहर से आने के बाद और वॉशरूम करने के बाद और खाने से पहले हाथों को अच्छे से अवश्य धोएं। हाथ को धोने के लिए अच्छा हैंडवॉश का उपयोग करें।

सामान शेयर करने से बचें

बर्तन, खाने की चीजें, ड्रिंक्स और कपड़ों को शेयर करने से मौसमी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। ऐसे में जिसको सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या हो उसकी ये चीजें इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इन चीजों को इस्तेमाल करने से इंफेक्शन तेजी से फैलता हैं।

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए इन घरेलू उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन उपायों को ट्राई करें।

All Image Credit- Freepik

 

 

Read Next

डेड स्किन हटाने के लिए ओट्स से बनाएं ये 5 स्क्रब, स्किन होगी एक्सफोलिएट

Disclaimer