Coconut Oil And Aloe Vera For Stretch Marks In Hindi: त्वचा में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या बहुत आम है। यह आमतौर पर तब देखने को मिलती है, जब शरीर का विकास होता है। लेकिन कुछ मेडिकल स्थितियों के बाद भी कुछ लोगों इस समस्या से गुजरना पड़ता है, जैसे प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या सबसे आम है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे, महंगी-महंगी क्रीम और तेल आदि का प्रयोग करते हैं। लेकिन फिर इनकी उपस्थिति कम नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, नारियल तेल और एलोवेरा का मिश्रण स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में आपकी काफी मदद कर सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! ये दोनों ही सामग्रियां त्वचा के लिए बहुत लाभकारी हैं। यही कारण हैं कि हम में से ज्यादातर लोगों के स्किनकेयर रूटीन का यह अहम हिस्सा हैं। अगर आप सही से इनका प्रयोग करें तो इससे स्ट्रेच मार्क्स की उपस्थिति को कम करने में काफी मदद मिलेगी। इस लेख में हम आपको नारियल तेल और एलोवेरा से स्ट्रेच मार्क्स हटाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
स्ट्रेच मार्क्स कम करने में नारियल तेल और एलोवेरा कैसे मददगार हैं- How Coconut Oil And Aloe Vera Helps To Reduce Stretch Marks
जैसा कि हम सभी जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स एक डैमेज स्किन का परिणाम होते हैं। यह स्थिति आमतौर पर तब होती है, जब आपके शरीर और मांसपेशियों का विकास होता है। ऐसा होने पर त्वचा में खिंचाव आता है। जिन लोगों का वजन बहुत ज्यादा होता है और वे वजन कम करते हैं, तो इस दौरान भी त्वचा में स्ट्रेच मार्क्स देखने को मिलते हैं। स्ट्रेच मार्क्स डैमेज या क्षतिग्रस्त त्वचा के निशान होते हैं। जिन्हें कम करने में नारियल तेल और एलोवेरा काफी मदद कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एलोवेरा में त्वचा को रिपेयर करने वाले गुण होते हैं, यह त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं। वहीं, नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। यह त्वचा में कसाव लाता है और डैमेज त्वचा को रिपेयर करता है। यह कॉम्बिनेशन जल्द स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह उन्हें हटा नहीं सकता है सिर्फ उन्हें कम कर सकता है।
इसे भी पढें: नीम फेस पैक से हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे, जानें बनाने और प्रयोग का तरीका
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल तेल और एलोवेरा कैसे लगाएं- How To Mix Coconut Oil And Aloe Vera For Stretch Marks
बहुत से लोगों यह सवाल अक्सर पूछते हैं, कि स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए नारियल तेल और एलोवेरा का साथ में प्रयोग कैसे करना चाहिए? या इसका मिश्रण कैसे तैयार करें? तो आपके बता दें यह बहुत आसान है। आपको बस आपको एक बर्तन में 2 बड़े चम्मच वर्जिन नारियल तेल लेना है, फिर इसमें समान मात्रा में ताजा एलोवेरा जेल डालना है और अच्छी तरह मिक्स करना है। अच्छी तरह मिक्स करें, आप देखेंगे कि कुछ समय बाद क्रीम जैसा मिश्रण तैयार हो गया है।
इसे भी पढें: ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं कच्चे दूध से बने ये 3 फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का तरीका
स्ट्रेच मार्क्स तैयार करने के लिए आपको इस मिश्रण को रोजाना रात में सोने से पहले लगाना है। इससे स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया की तब तक मसाज करें, जब तक कि यह त्वचा में अवशोषित न हो जाए। फिर इसे रातभर के लिए छोड़ दें। इससे आपको कुछ ही दिनों में जबरदस्त परिणाम देखने को मिलेंगे।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version