नीम फेस पैक से हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे, जानें बनाने और प्रयोग का तरीका

Neem Face Pack For Dark Spots In Hindi: दाग-धब्बे या डार्क स्पॉट्स हटाने में नीम का फेस पैक बहुत प्रभावी है, जानें इसे बनाने और लगाने का आसान तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
नीम फेस पैक से हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे, जानें बनाने और प्रयोग का तरीका


Neem Face Pack For Dark Spots In Hindi: स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर रखने में नीम बहुत लाभकारी है। यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। बहुत से लोग सेहतमंद रहने के लिए सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाते हैं, कुछ लोग नीम की दातुन करते हैं और निंबोली भी कई तरह से प्रयोग करते हैं। नीम का त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने भी प्रयोग किया जाता है। चेहरे के कील-मुंहासे, दाग-धब्बों के लिए यह बहुत प्रभावी उपाय है। ऐसा इसलिए क्योंकि नीम की पत्तियां, छाल, निंबोली या लकड़ी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। वहीं, यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुणों से भी भरपूर होते हैं। जिससे यह त्वचा से हानिकारक बैक्टीरिया, फंगस और डेड स्किन को हटाने में बहुत प्रभावी है। जो त्वचा में कई समस्याओं को जन्म देते हैं।

लोग कई तरह से त्वचा पर नीम का प्रयोग करते हैं, लेकिन फेस पैक के रूप में इसका प्रयोग करना चेहरे पर इसके प्रयोग का बहुत आसान और प्रभावी तरीका है। जो कि कील-मुहासों का सफाया करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, त्वची की असमान रंगत में सुधार करने और दाग-धब्बों को साफ करने में भी नीम फेस पैक लगाने से बहुत लाभ मिलता है। लेकिन बहुत से लोगों को दाग-धब्बे साफ करने के लिए नीम फेस पैक कैसे बनाएं, इसका सही तरीका पता नहीं होता। अगर आप भी चेहरे पर दाग-धब्बों से परेशान है और एक साफ-निखरी त्वचा पाने चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको इसके लिए नीम फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका बता रहे हैं।

Neem Face Pack For Dark Spots In Hindi

दाग-धब्बे हटाने के लिए नीम फेस पैक कैसे बनाएं- How To Make Neem Face Pack To Remove Dark Spots In Hindi

नीम का फेस बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए नीम की पत्तियां, छाल या निंबोली का पेस्ट बनाकर प्रयोग कर सकते हैं। आपको बस एक कटोरी में जरूरत के अनुसार नीम का पेस्ट डालना है, फिर इसमें आपको 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है। आप चाहें तो नीम के पेस्ट की बजाए, नींबू के तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं। आपका डार्क स्पॉट्स के लिए नीम का फेस पैक तैयार है।

इसे भी पढें: ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं कच्चे दूध से बने ये 3 फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का तरीका

इसे भी पढें: निखरी त्वचा पाने के लिए लगाएं बेसन और टमाटर फेस पैक, जानें बनाने और लगाने का तरीका

दाग-धब्बे हटाने के लिए नीम फेस पैक कैसे लगाएं- How To Use Neem Face Pack To Remove Dark Spots In Hindi

साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए नीम फेस पैक लगाने से पहले, सादे पानी से चेहरा धो लेना है। फिर इस फेस पैक को चेहरे से लेकर गर्दन और कानों तक अच्छी तरह लगाना है। फिर कम से 20 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें और सूखने दें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। ऐसा रात में सोने से पहले करें। सप्ताह में 2-3 बार लगाने से न सिर्फ दाग-धब्बे कम होंगे, बल्कि त्वचा की कई अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।

All Image Source: Freepik

Read Next

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नींबू में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version