ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नींबू में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें

What To Mix With Lemon For Face: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानें नींबू में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 20, 2023 16:15 IST
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नींबू में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

What To Mix With Lemon For Face In Hindi: नींबू सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में विटामिन सी, सिट्रिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये तत्व त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही, नींबू में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। नींबू त्वचा की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है। नींबू त्वचा के कील-मुहांसों, दाग धब्बों, झुर्रियों और पिगमेंटेशन को हटाने का काम करता है। चेहरे पर नींबू लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है और त्वचा ग्लोइंग बनती है। आप अपने चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए फेस पर नींबू लगा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि चेहरे पर नींबू कैसे लगाएं (Chehre Par Nimbu Kaise Lagaye)? या नींबू में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए (Nimbu Me Kya Milakar Chehre Par Lagaye)? आइए जानते हैं स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप नींबू में किन चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं -

नींबू में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं - What To Mix With Lemon For Face In Hindi

नींबू और दही 

आप चाहें तो नींबू के रस में दही मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। दही त्वचा की ड्राईनेस को दूर करने में भी काफी फायेमंद होता है। नींबू और दही के इस्तेमाल से त्वचा की सफाई होती है और त्वचा चमकदार बनती है। इसके लिए आप 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 5-7 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।

नींबू और शहद 

आप नींबू और शहद को मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। नींबू और शहद त्वचा के लिए नेचुरल ब्लीच का काम करता है। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा पर नमी बरकार रहती है। यह त्वचा के पिंपल्स, दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। इससे आपको साफ और निखरी त्वचा मिलेगी।

Nimbu-Me-Kya-Milakar-Chehre-Par-Lagaye

नींबू और चीनी

आप अपने चेहरे पर नींबू में चीनी मिलाकर लगा सकते हैं। नींबू और चीनी से डेड स्किन साफ होगी और टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच चीनी लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच गुलाबजल मिलाएं। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो आप इसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। फिर हल्के हाथों से धीरे-धीरे चेहरे की स्क्रबिंग करें। 2-3 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार कर सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको बेदाग और ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

इसे भी पढ़े: नींबू से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 3 तरीके, जिनसे साफ होगी स्किन की गंदगी

नींबू और टमाटर 

नींबू और टमाटर, दोनों ही त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में फायदेमंद हैं। नींबू और टमाटर का फेस पैक त्वचा की रंगत को सुधारने करने में भी मदद करता है। टमाटर में एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों को दूर करने का काम करता है। टमाटर और नींबू का फेस पैक लगाने से त्वचा ग्लोइंग बनती है। इसके लिए एक चम्मच नींबू का रस लें। इसमें एक चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़े: चेहरे पर निखार लाने के लिए इन 4 तरीकों से करें टमाटर का इस्तेमाल

आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए नींबू के साथ इन चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। हालांकि, अगर चेहरे पर नींबू लगाने के बाद आपको खुजली, जलन या रेडनेस की समस्या हो, तो इसे तुरंत धो दें। अगर आपने कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया है, तो इसका इस्तेमाल किसी ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही करें।

Disclaimer