बेसन की रोटी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अगर आप भी अपना वजन घटाने की कोशिश लंबे समय से कर रहे है और अगर आपको इसमें सफलता नहीं मिल रही हैं, तो डाइट में गेंहू की जगह बेसन की रोटी को शामिल करके देखें। बेसन की रोटी खाने से वजन कम होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। बेसन की रोटी में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बेसन की रोटी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आप इसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आसानी से खिला सकते है। आइए जानते हैं बेसन की रोटी के फायदों के बारे में।
वजन कम करने में मददगार
बेसन की रोटी खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। बेसन की रोटी में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बेसन की रोटी खाने से शरीर में फैट जमा नहीं होता। जिससे वजन नहीं बढ़ता। बेसन की रोटी खाने से देर तक भूख भी नहीं लगती।
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
बेसन की रोटी हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। बेसन की रोटी खाने से दिल संबंधी परेशानियां होने की संभावना काफी घट जाती है। बेसन की रोटी में उच्च घुलनशील फाइबर होता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होते है। बेसन की रोटी नियमित खाने से हार्ट हेल्दी रहता है।
एनीमिया से राहत
बेसन की रोटी खाने से एनीमिया से राहत मिलती है। बेसन की रोटी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में फायदेमंद होता है। बेसन की रोटी खाने से लाल रक्त कोशिकाओं भी बेहतर ढ़ंग से काम कर पाती है। बेसन की रोटी शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में भी मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- फलों पर नमक छिड़क कर खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, बदलें आदत
इम्यूनिटी मजबूत होती है
बेसन की रोटी खाने से इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद मिलती है। बेसन की रोटी में मौजूद विटामिन-बी1, प्रोटीन और अमिनो एसिड शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते है, जो लोग जल्दी बीमार पड़ते है। उन्हें अपनी डाइट में बेसन की रोटी को अवश्य शामिल करना चाहिए। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है
बेसन की रोटी खाने से शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है। बेसन में मौजूद पॉलीअनसैचुरेटेड एसिड होता है, जो शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। बेसन की रोटी शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- Dry Skin वाले लोग फॉलो करें ये नाइट स्किन केयर रूटीन, नहीं फटेगी त्वचा
बेसन की रोटी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन अगर आप वजन घटाने के लिए खास डाइट लें रहे है, तो बेसन की रोटी डाइट में शामिल करने से पहले डाइटीशियन से सलाह अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik