वजन घटाने के लिए अपनाएं दोपहर की ये 5 आदतें, फिट और हेल्दी रहने में मिलेगी मदद

Habits To Lose Weight: हमारी हेल्दी आदतें हमें जल्दी वेट लॉस करने में मदद करती हैं। जानें वजन घटाने के लिए दोपहर की कुछ हेल्दी आदतों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए अपनाएं दोपहर की ये 5 आदतें, फिट और हेल्दी रहने में मिलेगी मदद

Habits To Lose Weight Fast At Home: वेट लॉस करने के लिए डाइट और वर्कआउट दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। इस दौरान तले-भूने और हाई कैलोरी फूड को अवॉइड करना होता है। ये चीजें पचने में ज्यादा समय लेती हैं और वजन बढ़ने का कारण भी बनती हैं। वहीं अगर आप फिजिकल वर्कआउट अवॉइड करते हैं, तो इससे आपका वजन नहीं घटता है। इसलिए वेट लॉस के लिए फिजिकली एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन दोपहर के खाने के बाद हम अक्सर आलसी हो जाते हैं। ऐसे में दिनभर बैठे रहने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप दोपहर की कुछ हेल्दी अपनाते हैं, तो इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें दोपहर की इन हेल्दी आदतों के बारे में।

afternoon

वजन घटाने के लिए अपनाएं दोपहर की ये हेल्दी आदतें- Afternoon Habits To Lose Weight Fast

लंच टाइम पर करें- Timely Lunch

वजन घटाने के लिए अपना हर मील टाइम से लेना जरूरी है। आपके ब्रेकफास्ट और लंच के बीच करीब 3 से 4 घंटे का फर्क होना चाहिए। क्योंकि अगर आप ज्यादा अंतर रखेंगे, तो आप ज्यादा कैलोरी इनटेक कर सकते हैं। साथ ही, अगर आपको बहुत ज्यादा भूख है तभी अपना लंच लें। लंच के साथ सलाद और दही या छाछ का सेवन जरूर करें। इससे आपका खाना भी जल्दी पचता है। 

खुद को हाइड्रेटेड रखें- Stay Hydrated

वेट लॉस जर्नी के दौरान दिनभर खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। इससे आपकी क्रेविंग कंट्रोल रहती है और आप अनहेल्दी चीजें नहीं खाते हैं। अपनी डेली डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसी चीजें जरूर शामिल करें। साथ ही, दिनभर में 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे आपकी भूख भी कंट्रोल रहेगी, साथ ही आपको जल्दी वजन घटाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- वेट लॉस के ल‍िए सोने से पहले रोज फॉलो करें ये 5 आदतें, म‍िलेगा पॉज‍िट‍िव र‍िजल्‍ट

खाने के बाद वॉक जरूर करें- Walk after Lunch

दोपहर के खाने के बाद हम दिनभर बैठे रहते हैं। इससे हमारा खाना ठीक से नहीं पच पाता और वजन बढ़ने लगता है। इसलिए दोपहर के खाने के बाद तुरंत नहीं बैठना चाहिए। कुछ देर आसपास टहलने के बाद ही बैठना चाहिए। इससे आपको लंच के बाद नींद आने की समस्या भी नहीं होगी।  

हेल्दी स्नैक्स साथ में रखें- Keep Healthy Snacks 

छोटी-छोटी भूख के लिए आप स्नैक्स खा सकते हैं। इससे आपको लंच में बहुत ज्यादा भूख नहीं लगेगी। साथ ही, आप बाहर की अनहेल्दी चीजें भी नहीं खाएंगे। इसलिए अगर आप ऑफिस जाते हैं और अपने साथ स्नैक्स लेकर जाएं। स्नैक्स के लिए आप फल, ड्राई फ्रूट्स या सलाद ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद में बताई गई ये 5 अच्छी आदतें, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

लंच के बाद ग्रीन टी पिएं- Drink Green Tea after Lunch

ग्रीन टी आपको जल्द वजन घटाने में मदद कर सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ आवश्यक मिनरल्स होते हैं। ये पोषक तत्व तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए लंच के करीब एक घंटे बाद ग्रीन टी जरूर पिएं। ग्रीन टी पीने से आपका खाना जल्दी पचेगा। इससे आपको कैलोरी कम करने में मदद मिलेगी। 

इन आदतों को अपनाने से आपको जल्द वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या वाकई पोषक तत्वों की कमी से वजन बढ़ सकता है? जानें बचाव

Disclaimer