Expert

वजन घटाने में बहुत मददगार हैं सुबह की ये 5 अच्छी आदतें, सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Morning Rituals That Help in Weight Loss: वजन घटाने के लिए सुबह की शुरुआत इन 5 आदतों से करने से सेहत को भी कई लाभ मिलेंगे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने में बहुत मददगार हैं सुबह की ये 5 अच्छी आदतें, सेहत के लिए भी है फायदेमंद

आप अपने दिन की शुरुआत किस तरह करते हैं यह आपके स्वास्थ्य में एक अहम भूमिका निभाता है। शारीरिक स्वास्थ्य की बात हो वजन घटाने की, सभी के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करना बहुत जरूरी है। संतुलित आहार लेना, नियमित एक्सरसाइज करना और जीवनशैली की खराब आदतों को छोड़ना आपको एक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं। इन सब में सबसे महत्वपूर्ण हैं आपकी सुबह की आदतें। न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर की मानें तो अगर आप अपने मॉर्निंग रूटीन में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करते हैं तो यह न सिर्फ आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि लंबे समय में यह वजन घटाने और शरीर के स्वस्थ वजन को बनाए रखने में भी मदद कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको सुबह की ऐसी 5 अच्छी आदतों के बारे में बता रहे हैं।

वेट लॉस के लिए सुबह की 5 अच्छी आदतें (Morning Rituals That Help in Weight Loss in Hindi)

1. सेहतमंद रहने के विचार के साथ दिन की शुरुआत

सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले अपने दिन की शुरुआत इस विचार के साथ करनी है कि आप अपने शरीर का उपचार करेंगे और आपको एक स्वस्थ शरीर चाहिए। वजन घटाने के लिए खुद से वादा करें कि आप पूरा दिन सिर्फ स्वस्थ खाएंगे और गलत आदतों को फॉलो नहीं करेंगे। इससे आपको वेट लॉस जर्नी में एक लंबा रास्ता तय करने में मदद मिलेगी।

Morning Habits

2. ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग करने से शरीर को टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ऑयल पुलिंग से रक्त और लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मदद करता है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ऑयल पुलिंग करने से मुंह स्वस्थ रहता है। साथ यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देने में मददगार है। मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए भी यह एक बेहतरीन उपाय है। आपको रोजाना 5-10 मिनट ऑयल पुलिंग जरूर करनी चाहिए।

इसे भी पढें: फैट लॉस के लिए रात के खाने के दौरान फॉलो करें ये 3 नियम, तेजी से घटेगी चर्बी

3. डीप ब्रीदिंग

डीप ब्रीदिंग का अभ्यास करने से आपको वजन घटाने में बहुत मदद मिल सकती है। अध्ययनों में यह पाया गया है कि डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अभ्यास से हमारा मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। जिस वजह से हमारी शरीर की गैर जरूरी ऊर्जा को खर्च करता है। इससे बैली फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इनके अभ्यास से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, शरीर और रक्त में ऑक्सीजन की आपूर्ति करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ ही फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। इसलिए रोजाना 5-10 मिनट डीप ब्रीदिंग का अभ्यास जरूर करें।

4. तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर के विषैले पदार्थ मल के जरिए आसानी से बाहर निकल जाते हैं, बॉडी डिटॉक्स होती है। तांबे के बर्तन में पानी रखने से इसके बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं, पानी शुद्ध और विषाणु मुक्त हो जाता है। यह पेट में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने और वेट लॉस में मदद करता है, क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा पेट में छाले, अपच आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

Morning Habits

इसे भी पढें: मोटापे के कारण आपको भी होती है योग करने में कठिनाई? करें ये 3 आसान योगासन

5. स्ट्रेचिंग और वॉकिंग

वजन घटाने रोजाना सुबह कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना और पैदल चलना बहुत फायदेमंद होता है। स्ट्रेचिंग के दौरान आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही पैदल चलना अपने आप में पूर्ण एक्सरसाइज है, जिसका लाभ आपके पूरे शरीर को मिलता है। वजन घटाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और तेजी से कैलोरी बर्न होती है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

परवरिश फेम आशिका भाटिया ने शेयर की अपनी वेटलॉस जर्नी, नए अवतार में आईं नजर

Disclaimer