Doctor Verified

क्या वाकई पोषक तत्वों की कमी से वजन बढ़ सकता है? जानें बचाव

Nutritional Deficiencies Cause Weight Gain: शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय की प्रक्रिया को नुकसान पहुंचता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई पोषक तत्वों की कमी से वजन बढ़ सकता है? जानें बचाव


Nutritional Deficiencies Cause Weight Gain: वजन बढ़ना आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है। ज्यादातर लोगों में मोटापा या वजन बढ़ने की समय असंतुलित खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण होती है। वजन बढ़ने के कारण शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि बहुत ज्यादा और अनहेल्दी भोजन का सेवन करने से वजन बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आपका वजन बढ़ सकता है। वजन बढ़ने और कम होने की प्रक्रिया मेटाबॉलिज्म से कंट्रोल होती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, आखिर पोषक तत्वों की कमी होने पर वजन क्यों बढ़ जाता है।

पोषक तत्वों की कमी से वजन क्यों बढ़ता है?- Why Does Nutritional Deficiencies Cause Weight Gain in Hindi

शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त डाइट का सेवन करना चाहिए। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बीमारियों से बचने के लिए डाइट में मिनरल्स, विटामिन, प्रोटीन समेत जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय की प्रक्रिया को नुकसान पहुंचता है। कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।"

Nutritional Deficiencies Cause Weight Gain

इसे भी पढ़ें: शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कैसे बचें? जानें पूरा करने के टिप्स

किन पोषक तत्वों की कमी से वजन बढ़ता है?

शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी के कारण वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है- 

1. विटामिन डी की कमी: विटामिन डी की कमी वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण हो सकती है। विटामिन डी की कमी हार्मोन लेवल्स को प्रभावित करके मेटाबॉलिज्म स्लो कर देता है।

2. आयरन की कमी: आयरन की कमी भी वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। इसकी कमी होने पर शरीर की कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन बढ़ सकता है।

3. विटामिन बी12 की कमी: विटामिन बी12 की कमी भी वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। इसकी कमी से मेटाबॉलिज्म समेत शरीर का कई फंक्शन प्रभावित होता है और वजन बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: पोषक तत्वों की कमी होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 7 लक्षण, इस तरह से करें पूर्ति

4. आयोडीन की कमी: आयोडीन की कमी से थायराइड की समस्या हो सकती हैं, जो फिर वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं। थायराइड हार्मोन का समान्य स्तर बनाए रखना आपके मेटाबॉलिज्म को ठीक से काम करने में मदद कर सकता है, जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है।

5. फोलेट की कमी: फोलेट की कमी भी वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। यह कमी शरीर के एनर्जी लेवल्स को कम कर सकती है और मेटाबॉलिज्म स्लो कर देती है।

शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी के कारण वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। वजन कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से हेल्दी डाइट का सेवन करें और एक्सरसाइज जरूर करें। शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहने के कारण वजन तेजी से बढ़ता है। शरीर में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए भी आपको नियमित रूप से हरी सब्जियों, ताजे फल, साबुत अनाज और दूध आदि का सेवन करना चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

शरीर के ऊपरी हिस्से का वजन कम करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, मिलेंगे और भी फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version