Expert

मानसून में चाय के साथ न खाएं ये 5 चीजें, सेहत हो सकता है भारी नुकसान

What Not To Eat With Tea In Hindi: मानसून में चाय के साथ आपको कटे फल, डेयरी प्रोडक्ट जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे सेहत को भारी नुकसान हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में चाय के साथ न खाएं ये 5 चीजें, सेहत हो सकता है भारी नुकसान


What Not To Eat With Tea During Monsoon In Hindi: मानसून शुरू हो चुका है। इन दिनों चाय पीने के शौकीन लोग शाम को चाय की चुस्कियों का खूब मजा लेते हैं। दिन की शुरुआत भी चाय से करते हैं। उन्हें लगता है कि चाय पीने से दिन एनर्जेटिक तरीके से शुरू होता है और नींद खुलने में भी मदद मिलती है। कुछ लोगों को चाय इतनी ज्यादा पसंद होती है कि वे दिन में कई बार चाय पी लेते हैं। आमतौर पर लोग चाय के साथ बिस्किट या पकौड़े खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें चाय के साथ नहीं खाया जाना चाहिए। ये कुछ ऐसी इतनी घातक साबित हो सकती हैं कि अगर आप चाय के साथ इनका सेवन करते हैं, तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आइए, जानते हैं कि मानसून के दिनों में चाय के साथ क्या नहीं खाया जाना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। (Chai Ke Sath Kya Nahin Khana Chahie)

मानसून में चाय के साथ क्या न खाएं?- Chai Ke Sath Kya Na Khaye

what not to eat with tea during monsoon 2 (1)

डेयरी प्रोडक्ट

अगर आप दूध वाली चाय पीते हैं, तो बेहतर है कि इसके साथ डेयरी प्रोडक्ट जैसे पनीर आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर, काली चाय के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। असल में, डेयरी प्रोडक्ट में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है और चाय में टेनिन्स होता है। अगर आप चाय के साथ डेयरी प्रोडक्ट लेते हैं, तो न्यूट्रिएंट्स एब्जॉर्पशन में दिक्कत आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: दूध नहीं पिएं हल्दी वाली चाय, दूर होगी थकावट और मानसून में रहेंगे चुस्त दुरुस्त

फ्राइड चीजें न खाएं

ज्यादातर घरों में दूध वाली चाय पी जाती है। दूध वाली चाय के साथ आपको फ्राइड चीज नहीं खानी चाहिए। खासकर, मानसून के दिनों में चाय के साथ फ्राइड चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? ऐसा इसलिए है, क्योंकि कई लोग बरसात के दिनों में ठेलों में मिलने वाले पकौड़े चाय के साथ खाते हैं। ये बिल्कुल हेल्दी नहीं होते हैं और पकौड़े तलने के लिए इस्तेमाल होने वाला तेल बार-बार यूज किया जाता है। इस तरह की चीजों को चाय के साथ खाने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

स्पाइसी फूड न खाएं

बरसात के दिनों में पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में अगर आप अक्सर अनहेल्दी या बासी चीजें खाते हैं, तो सीने में जलन की समस्या बनी रह सकती है। वहीं, अगर आप चाय के साथ स्पाइसी चीज खा रहे हैं, तो सीने में जलन की समस्या बढ़ सकती है। यहां तक कि अगर आप चाय के साथ स्पाइसी फूड खाते हैं, तो इसकी वजह से अपच की दिक्कत भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: चाय के साथ न खाएं ये 5 तरह की चीजें, सेहत को पहुंचाती हैं नुकसान

हरी पत्तेदार सब्जियां

मानसून के दिनों में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बचना चाहिए। असल में, हरी पत्तेदार सब्जियों में कीड़े लग सकते हैं और इन्हें सही तरह से धोकर न खया जाए, तो पेट में इंफेक्शन हो सकता है। इसीलिए हरी पत्तेदार सब्जियों को चाय के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। स्टमक इंफेक्शन के साथ-साथ पेट में दर्द और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

फल

मानसून के दिनों के चाय के साथ पहले से कटे हुए फल खाने को भी इंपॉर्टेंस नहीं दी जानी चाहिए। वैसे भी मानूसन के दिनों में बहुत लंबे समय तक फलों को काटकर नहीं रखना चाहिए। यह सही नहीं है। लंबे समय तक रखे हुए कटे फलों में कीड़े लग सकते हैं। ऐसे फल खाने से पेट में दर्द हो सकता है। इस तरह की चीजों को चाय के साथ तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • मानसून में क्या नहीं खाना चाहिए?

    मानसून के मौसम में आपको ऐसी कोई चीज नहीं खानी चाहिए, जिसमें कीड़े लग सकते हैं। इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल है। इसके साथ ही आपको तली हुई चीजें, स्ट्रीट फूड और समुद्री चीजों से भी बचना चाहिए।
  • चाय में कौन सा नशीला पदार्थ होता है?

    नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक चाय में कैफीन होता है। कैफीन एक तरह का स्टिमुलेंट होता है, जो कि चाय की पत्तियों में नेचरुल तरीके से पाया जाता है। अधिक मात्रा में चाय का सेवन करना सही नहीं होता है। ज्यादा चाय पीने से वीकफुलनेस आ सकती है और एलर्टनेस बढ़ जाती है।
  • मानसून में किन फलों से बचना चाहिए?

    मानसून में आपको कई फलों का सेवन करने से बचना चाहिए, जैसे तरबूज, अंगूर, बेरी आदि।

 

 

 

Read Next

सुबह साफ नहीं हो रहा पेट! आटे में मिलाकर खाएं बस ये 5 चीज, कब्ज की होगी छुट्टी

Disclaimer

TAGS